Select Date:

'तरंग शक्ति 2026' में आखिर ऐसा क्या हुआ कि भारत से खुश हो गए बांग्लादेशी वायुसेना के अधिकारी, यूं की तारीफ

Updated on 14-10-2026 01:01 PM
नई दिल्लीः आसमान में लड़ाकू विमानों की ताकत दिखाने के साथ-साथ भारत ने अपनी मेहमाननवाजी से भी विदेशी वायुसेना के अधिकारियों का दिल जीत लिया। भारतीय वायुसेना के बहुराष्ट्रीय अभ्यास 'तरंग शक्ति 2026' में शामिल हुए बांग्लादेश वायुसेना के एक अधिकारी ने भारत में मिले अनुभवों की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि इस अभ्यास में शामिल होना उनके लिए बेहद सुखद अनुभव रहा और भारतीय वायुसेना ने ऑब्जर्वर का जिस तरह स्वागत किया, वह शानदार था।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में बांग्लादेशी वायुसेना के ऑब्जर्वर के अनुभव बताते नजर आते हैं। जहां वे भारतीय वायुसेना की तारीफ के पुल बांधते सुने जा सकते हैं। उन्होंने ऑपरेशनल प्लानिंग बनाने, अलग-अलग देशों की भागीदारी, रक्षा उद्योग से जुड़ी गतिविधियों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना की। जिसके साथ ही, उन्होंने खासतौर पर भारतीय वायुसेना की हॉस्पिटैलिटी यानी मेजबानी की बेहद तारीफ की। उनके बयान का सबसे खास हिस्सा भारतीय वायुसेना की मेहमाननवाजी को लेकर ही था।

तरंग शक्ति 2026 में क्या हुआ?

भारतीय वायुसेना ने 26 सितंबर से 12 अक्टूबर 2026 तक राजस्थान के जोधपुर एयर फोर्स स्टेशन पर इस बहुराष्ट्रीय अभ्यास का आयोजन किया। इसका मुख्य उद्देश्य अलग-अलग देशों की वायुसेनाओं के बीच तालमेल बढ़ाना, एक-दूसरे के अनुभवों से सीखना और मिलकर जटिल हवाई अभियानों की तैयारी करना था।


अधिकारी ने किन बातों की तारीफ की?

वीडियो में बांग्लादेशी पर्यवेक्षक ने अपने संबोधन की शुरुआत धन्यवाद देकर की। उन्होंने कहा कि तरंग शक्ति 2026 का हिस्सा बनना उनके लिए गर्व और खुशी की बात थी। उन्होंने खास तौर पर इन बातों का जिक्र किया:
  • ऑपरेशनल प्लानिंग: अभियान की योजना बनाने और उसे पूरा करने की प्रक्रिया से सीखने का मौका मिला।
  • अंतरराष्ट्रीय भागीदारी: अलग-अलग देशों के वायुसेना कर्मियों के साथ काम करने और अनुभव साझा करने का अवसर मिला।
  • रक्षा उद्योग: भारत की रक्षा तकनीक और उद्योग से जुड़ी गतिविधियां भी उपयोगी रहीं।
  • सांस्कृतिक कार्यक्रम: सैन्य अभ्यास के साथ सांस्कृतिक गतिविधियों ने भी अनुभव को खास बनाया।

भारत की मेहमाननवाजी ने जीता दिल

अधिकारी ने भारतीय वायुसेना की मेहमाननवाजी को शानदार बताया। उन्होंने कहा कि पर्यवेक्षकों का जिस तरह स्वागत किया गया, वह वास्तव में बेहतरीन था। अपने संबोधन के अंत में उन्होंने भारतीय वायुसेना को इसके लिए धन्यवाद भी दिया।

7 देशों की वायुसेनाओं ने लिया हिस्सा

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, तरंग शक्ति 2026 में भारत के साथ ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, संयुक्त अरब अमीरात, फ्रांस, जर्मनी, श्रीलंका और बांग्लादेश की वायुसेनाओं ने हिस्सा लिया। इसके अलावा 32 देशों के पर्यवेक्षक भी शामिल हुए। इस अभ्यास ने सैन्य सहयोग के साथ पेशेवर अनुभव, तकनीक और संस्कृतियों को समझने का अवसर दिया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 October 2026
नई दिल्ली: क्या नेहा बोरा कांग्रेस का नया युवा चेहरा बन सकती हैं? INDIA ब्लॉक की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिस तरह राहुल गांधी और गांधी परिवार के अन्य सदस्य…
 14 October 2026
नई दिल्लीः रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल 2’ में नेताओं की आपसी बहस अब परिवार के रिश्तों तक पहुंच गई है। बिहार के नेता तेज प्रताप यादव और पूर्व बीजेपी…
 14 October 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेताओं की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पुलिस ने सौरव दास, आशुतोष रंका और अजिंक्य शिंदे के…
 14 October 2026
नई दिल्ली: भारत ने डिफेंस कम्युनिकेशन को और सुरक्षित बनाने की दिशा में बड़ी कामयाबी हासिल की है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने ओडिशा के चांदीपुर में क्वांटम…
 14 October 2026
नई दिल्लीः आसमान में लड़ाकू विमानों की ताकत दिखाने के साथ-साथ भारत ने अपनी मेहमाननवाजी से भी विदेशी वायुसेना के अधिकारियों का दिल जीत लिया। भारतीय वायुसेना के बहुराष्ट्रीय अभ्यास…
 14 October 2026
नई दिल्ली: क्या आप पूर्व चुनाव आयुक्त अशोक लवासा को जानते हैं। चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर विपक्ष के सवालों के बीच लवासा एक बार फिर चर्चा में हैं। CEC…
 13 October 2026
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका को मंगलवार को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया है। दोनों CJP समर्थकों के साथ जंतर-मंतर पर पहुंचे और नारेबाजी…
 13 October 2026
SIR और ज्ञानेश कुमार के मुद्दे पर दिल्ली में INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस ने 4 FIR दर्ज की हैं। ये FIR कनॉट प्लेस, तिलक मार्ग, बाराखंभा…
 13 October 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि सस्ती दवाओं से लेकर प्रतिभा तक, दुनिया भारत पर भरोसा करती है। भारत ने दुनिया को शून्य दिया, लेकिन कभी इसका श्रेय…
Advt.