भारत के किन पड़ोसी देशों को ये क्षमता दे चुका है अमेरिका
अमेरिका इससे पहले मालदीव को ऑटोमैटिक आइडेंटिफिकेशन सिस्टम (AIS) सिस्टम बनाने में मदद कर चुका है। अमेरिका ने मालदीव को 'मर्चेंट शिप इंफॉर्मेशन सिस्टम' (MSIS) से जोड़ा है जिसके जरिए मालदीव को हिंद महासागर में जहाजों की आवाजाही का लाइव सैटेलाइट डेटा मिलता है।अमेरिकी नौसेना के विशेष प्रोग्राम (PMW 740) के तहत बांग्लादेश में एक उन्नत बॉर्डर और कोस्टल सर्विलांस सिस्टम तैयार किया गया है। इसके तहत नेशनल कमांड सेंटर, रडार और अमेरिकी सॉफ्टवेयर को आपस में जोड़ा गया है जो सैटेलाइट इनपुट के जरिए समुद्री रास्तों की रियल-टाइम ट्रैकिंग करते हैं।









