Select Date:

रायपुर में ट्रिपल मर्डर : पत्नी-बच्चों की हत्या के बाद आरोपी ने खुद को किया घायल

Updated on 27-09-2026 03:23 PM

रायपुर । राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर की वारदात से हड़कंप मच गया है। माना थाना क्षेत्र के डूमरतराई स्थित साहू पारा में एक महिला और उसके दो नाबालिग बच्चों की चाकू से हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपी ने कथित तौर पर खुद पर भी चाकू से हमला कर आत्महत्या की कोशिश की। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पत्नी और बच्चों की हत्या का आरोप
जानकारी के मुताबिक, बालोद जिले के सियनमरा निवासी भुनेश्वर साहू डूमरतराई के साहू पारा में एक मकान में किराए से रहता था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चरित्र पर संदेह को लेकर विवाद के बाद भुनेश्वर साहू ने कथित तौर पर अपनी पत्नी और दोनों नाबालिग बच्चों पर चाकू से हमला कर दिया।

हमले में तीनों की मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ने खुद पर भी चाकू से वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घर मालिक की सूचना पर पहुंची पुलिस
आज तड़के घर मालिक को घटना की जानकारी मिलने के बाद उसने तत्काल माना थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। तीनों शवों का पंचनामा कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

आरोपी मेकाहारा में भर्ती
घटना में घायल आरोपी भुनेश्वर साहू को गंभीर हालत में मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस उसकी हालत और उपचार की जानकारी के साथ-साथ घटना के पीछे की परिस्थितियों की भी जांच कर रही है।

पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है और आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस की जांच के बाद ही हत्या की पूरी वजह और वारदात से जुड़े अन्य तथ्यों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

घटना के बाद डूमरतराई इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 September 2026
रायपुर में शनिवार देर रात ट्रिपल मर्डर की घटना सामने आई है। पति ने अपनी पत्नी और 2 नाबालिग बच्चों की धारदार चाकू से हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी…
 27 September 2026
रायपुर में कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी मिली है। इस मामले में पुलिस ने शनिवार देर रात शराब कारोबारी अनवर ढेबर के बेटे…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । कभी नवजात बच्चे की देखभाल और घर की जरूरतों के बीच आर्थिक चिंता से जूझ रही ग्राम पठारी की श्रीमती कमला साहू के लिए आज हालात कुछ बदले…
 27 September 2026
सारंगढ़-बिलाईगढ़ । कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पवनी परिसर में जिला स्तरीय महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता कार्यक्रम तथा निःशुल्क स्वास्थ्य…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के बीच नदी-नालों और जलाशयों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला प्रशासन ने बाढ़ की संभावित स्थिति से निपटने के…
 27 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास की प्रवचनमाला में आत्मकल्याण का मार्ग बताया जा रहा है। मुनि संवेगरत्न सागर द्वारा आचार्य वीरभद्राचार्य रचित ‘आतुर प्रत्याख्यान’…
 27 September 2026
रायपुर । राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर की वारदात से हड़कंप मच गया है। माना थाना क्षेत्र के डूमरतराई स्थित साहू पारा में एक महिला और उसके दो नाबालिग बच्चों…
 27 September 2026
रायपुर । राजधानी रायपुर में कांग्रेस नेता को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर कथित धमकी देकर 50 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में तेलीबांधा पुलिस ने पूर्व…
 26 September 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के खपरगंज इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर हुए हिंसक विवाद केस में लंबे समय से फरार मुख्य आरोपी और हिंदूवादी नेता राम सिंह ठाकुर को पुलिस…
Advt.