ट्रेनी IPS उदय कृष्ण रेड्डी ने खाया जहर, सेक्सुअल हैरेसमेंट के आरोप में फंसने के बाद उठाया खौफनाक कदम
Updated on
20-07-2026 01:32 PM
हैदराबाद : ट्रेनी आईपीएस उदयकृष्ण रेड्डी केस में एक नया मोड़ आया है। यौन शोषण के लगे आरोपों में घिरे उदय कृष्ण रेड्डी ने आत्महत्या का प्रयास किया है। उन्हें गंभीर हालत में हैदराबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला शिवरामपल्ली में सरदार वल्लभभाई पटेल नेशनल पुलिस एकेडमी (SVPNPA) का है। यहां एक महिला ट्रेनी ऑफिसर की शिकायत पर अट्टापुर पुलिस ने एक ट्रेनी IPS ऑफिसर उदय कृष्ण रेड्डी के खिलाफ मामला दर्ज किया था। महिला ऑफिसर ने यौन उत्पीड़न, मारपीट और आपराधिक धमकी का आरोप लगाया है।
अट्टापुर पुलिस स्टेशन में दर्ज उत्पीड़न के मामले में आरोपों का सामना कर रहे ट्रेनी IPS अधिकारी उदय कृष्णा रेड्डी को लेकर जैसे ही खबरें आईं और सोशल मीडिया पर उन्हें लोगों ने ट्रोल करना शुरू किया। उदय कृष्ण रेड्डी ने जहर खा लिया। उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
आईसीयू में भर्ती, हालत गंभीर
अधिकारियों ने बताया कि उदय कृष्ण रेड्डी को एसआर नगर के जयंती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनका इलाज इंटेंसिव केयर यूनिट (ICU) में चल रहा है। पुलिस ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है, जबकि यौन उत्पीड़न के मामले की जांच भी जारी है।
भाई के घर पर खाया जहर
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, उदय कृष्ण रेड्डी रविवार रात मोती नगर, एर्रागड्डा में अपने वकील के घर गए थे। वह अपने भाई के घर पर रुके थे। बताया जा रहा है कि उदय कृष्ण रेड्डी बेहद तनाव में थे। सोमवार सुबह-सुबह, उन्होंने आत्महत्या की कोशिश में जहरीली चीज खा ली। परिवार के सदस्य उन्हें तुरंत जयंती अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें ICU में भर्ती किया। उनकी हालत पर डॉक्टरों की कड़ी नजर है।
महिला की शिकायत पर मामला दर्ज
आत्महत्या की यह कोशिश उस घटना के ठीक एक दिन बाद हुई है जब अट्टापुर पुलिस ने सरदार वल्लभभाई पटेल नेशनल पुलिस अकादमी (SVPNPA) की एक साथी ट्रेनी IPS अधिकारी की शिकायत पर उदय कृष्ण रेड्डी के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया था। शिकायतकर्ता ने उन पर ट्रेनिंग के दौरान यौन उत्पीड़न, पीछा करने, शारीरिक मारपीट, आपराधिक धमकी और ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया। पुलिस ने प्राइवेसी के उल्लंघन और यौन रूप से अश्लील सामग्री भेजने के आरोपों के तहत इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट की धाराएं भी लगाई हैं।
FIR में गंभीर आरोप
शिकायत के अनुसार, कथित उत्पीड़न जून के आखिर में शुरू हुआ। महिला अधिकारी ने आरोप लगाया कि उदय कृष्ण रेड्डी ने बार-बार यौन रूप से अश्लील और अपमानजनक WhatsApp मैसेज भेजे, साथी ट्रेनीज़ के सामने अपमानजनक बातें कहीं, शारीरिक मारपीट की, उनकी मर्ज़ी के बिना चुपके से एक प्राइवेट वीडियो रिकॉर्ड किया और बाद में उसे फैला दिया।
हैदराबाद : ट्रेनी आईपीएस उदयकृष्ण रेड्डी केस में एक नया मोड़ आया है। यौन शोषण के लगे आरोपों में घिरे उदय कृष्ण रेड्डी ने आत्महत्या का प्रयास किया है। उन्हें…
तूतीकोरिन : तमिलनाडु में एक बड़ा राजनीतिक विवाद तब खड़ा हो गया है। विलाथिकुलम से डीएमके विधायक मार्कंडेयन को गिरफ्तार कर लिया गया है। विधायक पर कोविलपट्टी में एक जनसभा…
नई दिल्ली, दिल्ली के जंतर-मंतर पर 21 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को पुलिस शनिवार सुबह सफदरजंग अस्पताल ले गई। पुलिस सिविल ड्रेस में पहुंची थी और वांगचुक…
गयाजी: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी का पूजा-पाठ पर एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने भगवान और पूजा-पाठ को लेकर एक…
गाजियाबाद: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने दो दिवसीय गाजियाबाद दौरे के दूसरे दिन शनिवार सुबह प्राचीन दूधेश्वरनाथ महादेव मठ पहुंचकर भगवान शिव का विधि-विधान से जलाभिषेक और पूजा-अर्चना की। उन्होंने…
पुणे: दिल्ली पुलिस ने शनिवार सुबह जंतर-मंतर पर पिछले 20 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को अस्पताल में भर्ती करा दिया है। सोनम वांगचुक को…
वर्धा : महाराष्ट्र से एक दिलचस्प खबर सामने आई है। यहां भुसावल-वर्धा पैसेंजर ट्रेन में एक युवती ने बहादुरी दिखाई। ट्रेन में लड़कियों के साथ यौन उत्पीड़न करने वाले व्यक्ति…