Select Date:

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़कों की मरम्मत और बीटी पैच कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

Updated on 17-10-2026 12:57 PM

कोरबा । लोक निर्माण विभाग के सचिव  मुकेश कुमार बंसल ने आज कोरबा जिले में निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में चल रहे सड़क, पुल-पुलिया और भवन निर्माण कार्यों की समीक्षा की। इस अवसर पर कलेक्टर  कुणाल दुदावत और विभाग के प्रमुख अभियंता  वी.के. भतपहरी उपस्थित थे।

सचिव  बंसल ने निर्माण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने और उनकी नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़कों के बीटी पैच मरम्मत कार्यों में तेजी लाने तथा क्षतिग्रस्त सड़कों और पुल-पुलियों की मरम्मत प्राथमिकता से कराने को कहा, ताकि लोगों का आवागमन सुगम और सुरक्षित बना रहे।

उन्होंने निर्माण कार्यों में आ रही समस्याओं का समय पर निराकरण करने के निर्देश देते हुए कहा कि इनके कारण कार्यों की प्रगति प्रभावित नहीं होनी चाहिए। सभी निर्माण कार्य तय समयावधि में पूर्ण कर नागरिकों को उनका लाभ शीघ्र उपलब्ध कराया जाए।

 बंसल ने कटघोरा-हरदीबाजार-बलौदा-अकलतरा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर तथा हरदीबाजार-तरदा-सर्वमंगला-इमलीछापर मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने ध्यानचंद चौक से बजरंग चौक तक निर्माणाधीन सीमेंट-कांक्रीट सड़क का भी जायजा लिया। इस 2.84 किलोमीटर लंबी सड़क की प्रगति की जानकारी लेकर उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों और निर्माण एजेंसी को कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कलेक्टर कुणाल दुदावत से भी जिले के महत्वपूर्ण सड़को के संबंध में चर्चा की।

निरीक्षण एवं बैठक के दौरान लोक निर्माण विभाग के बिलासपुर परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता  आर.के. रात्रे, अधीक्षण अभियंता (वि./यां.)  सुरेश भूपल, कोरबा संभाग के कार्यपालन अभियंता  जी.आर. जांगड़े सहित विभागीय अनुविभागीय अधिकारी उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा अंतर्गत पोड़ीबहार वार्ड निवासी रामानंद बिंझवार के लिए अपना पक्का घर बनाना लंबे समय से एक सपना था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा शहर के पथर्रीपारा वार्ड निवासी उत्तमाबाई पति रमाकांत के लिए अपनी बेटी की पढ़ाई जारी रखना महत्वपूर्ण था। श्रमिक कार्ड बनने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ भवन एवं…
 17 October 2026
कोरबा। शहर के पास रहने वाले साहिबलाल कर्स के परिवार के लिए बिजली बिल का बढ़ता खर्च चिंता का विषय था। हर महीने बिल जमा करने से घरेलू बजट पर…
 17 October 2026
कोरबा । जिले के पाली विकासखंड के ग्राम चोढा का जय माँ चोढा रानी स्व सहायता समूह मत्स्य पालन के माध्यम से अपनी आजीविका को मजबूत कर रहा है। पहले…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले की ग्राम पंचायत बोइदा निवासी श्रीमती नेहा मरावी को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत द्वितीय बालिका के जन्म पर ₹6,000 की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई।…
 17 October 2026
कोरबा । बारिश थमने के बाद अब दूरस्थ वनांचल की उन सड़कों पर काम शुरू हो गया है, जिनसे गांवों और बसाहटों का रोजमर्रा का जीवन जुड़ा है। प्रधानमंत्री ग्राम…
 17 October 2026
कोरबा । रबी सीजन 2026-27 में किसानों को रासायनिक उर्वरकों के वितरण के लिए नई डिजिटल व्यवस्था लागू की जा रही है। कृषि विभाग द्वारा फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल थ्थ्ै…
 17 October 2026
कोरबा । लोक निर्माण विभाग के सचिव  मुकेश कुमार बंसल ने आज कोरबा जिले में निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने विभागीय…
 17 October 2026
अम्बिकापुर । शासन की कृषक हितैषी योजनाएं किसानों को खेती में नवाचार अपनाने और अपनी आय बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं। कृषक उन्नति योजना के माध्यम से किसानों…
Advt.