Select Date:

एयरलाइंस के किराए सरकार सीधे कंट्रोल नहीं करेगी:इमरजेंसी में कीमत तय करेगी; पहले कहा था- मनमाने किराए रोकने के नए नियम लागू करेगी

Updated on 20-10-2026 06:48 PM

केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि नए नियमों के तहत एयरलाइंस के किराए को सीधे कंट्रोल नहीं किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, एयरलाइंस मांग और उपलब्ध सीटों के हिसाब से किराया तय कर सकेंगी। हालांकि, किसी इमरजेंसी में सरकार के पास किराया तय करने का अधिकार होगा, ताकि यात्रियों को ज्यादा पैसे न देने पड़ें।

नए नियमों के तहत, एयरलाइंस को फ्लाइट के किराए की जानकारी एक महीने पहले नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) को देनी होगी। उसे यह जानकारी अपनी वेबसाइट पर भी दिखानी होगी। DGCA निगरानी करेगा कि कोई भी एयरलाइन तय सीमा से ज्यादा किराया न वसूले।

इससे पहले केंद्र सरकार ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया था कि एयरलाइंस के मनमाने किराए को रोकने के लिए दो हफ्ते में नए नियम लागू किए जाएंगे। कोर्ट सामाजिक कार्यकर्ता एस. लक्ष्मीनारायण की याचिका पर सुनवाई कर रही थी। याचिका में त्योहारों और छुट्टियों में महंगे टिकटों और छिपे हुए शुल्कों पर रोक लगाने की मांग की गई है।

त्योहारों में महंगे हुए फ्लाइट के टिकट

हवाई ईंधन की बढ़ती कीमतों और कम उड़ानों के कारण त्योहारी सीजन में एयरलाइंस किराए पिछले साल से काफी बढ़ गए हैं। विमानन मंत्री राम मोहन नायडू ने बताया कि एटीएफ की कीमतें बढ़ने से किराए नियंत्रित रखना चुनौती बन गई है। सरकार इस संबंध में एयरलाइंस और तेल कंपनियों के साथ बातचीत कर रही है।

कुछ दिनों पहले एअर इंडिया और इंडिगो ने किराया बढ़ाया था

एअर इंडिया और इंडिगो ने कुछ दिन पहले ही एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) यानी जेट फ्यूल महंगा होने की वजह से किराया बढ़ाया था। एअर इंडिया ने 9 अक्टूबर से घरेलू उड़ानों में 1200 रुपए तक और इंटरनेशनल उड़ानों में 17,800 रुपए तक एक्स्ट्रा फ्यूल चार्ज लगाने का ऐलान किया था। नए फ्यूल चार्ज एयर इंडिया एक्सप्रेस पर भी लागू हैं, क्योंकि दोनों टाटा ग्रुप की एयरलाइन हैं।

वहीं, देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने भी 6 अक्टूबर 2026 से किराया महंगा किया था। एयरलाइंस के लिए जेट-फ्यूल सबसे बड़ा खर्च होता है। कुल ऑपरेटिंग खर्च में इसकी हिस्सेदारी 30% से 40% होती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 October 2026
नई दिल्ली: फेस्टिव सीजन जारी है। इस बीच कई लोग ऐसे हैं, जो दिवाली तक अपने नए घर या फ्लैट में शिफ्ट होने की प्लान कर रहे हैं। समय के…
 20 October 2026
नई दिल्‍ली: साल 2027 के लिए आईएमएफ और वर्ल्‍ड बैंक ग्रुप (डब्ल्यूबीजी) के संचालन मंडल का अगला प्रमुख नामित होने के बाद पाकिस्‍तान ताल ठोकता फिर रहा था। लेकिन, इसके…
 20 October 2026
दशहरे के मौके पर आज यानी 20 अक्टूबर को आज भारतीय शेयर बाजार बंद है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर ट्रेडिंग नहीं होगी।इस छुट्टी की…
 20 October 2026
भारत-न्यूजीलैंड के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट आज, 20 अक्टूबर से लागू हो गया है। इसके तहत न्यूजीलैंड में सभी भारतीय सामानों को 100% ड्यूटी-फ्री एंट्री मिलेगी। इस समझौते के तहत…
 20 October 2026
केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि नए नियमों के तहत एयरलाइंस के किराए को सीधे कंट्रोल नहीं किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, एयरलाइंस मांग और उपलब्ध सीटों के हिसाब…
 20 October 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने इलॉन मस्क को अमेरिका के हर बच्चे को स्पेसएक्स का एक शेयर गिफ्ट करने की बात के लिए धन्यवाद दिया है। कल यानी 19 अक्टूबर…
 19 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेलवे की वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में सफर करने वाले एक यात्री ने इसके अंदर की सुविधाओं की तारीफ की है। यात्री को ट्रेन का बाथरूम, बैठने…
 19 October 2026
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो अगले हफ्ते दो दिन के भारत दौरे पर आ रहे हैं। अपने इस दौरे के दौरान वे गुजरात में रिलायंस इंडस्ट्रीज के रिफाइनरी कॉम्प्लेक्स में…
 19 October 2026
अगर आपने अपने लोन की पूरी किस्तें चुका दी हैं और बैंक से नो-ड्यूज सर्टिफिकेट (NOC) भी मिल गया है। फिर भी आपकी सिबिल रिपोर्ट में वह लोन 'एक्टिव' या…
Advt.