चातुर्मास समिति के महासचिव सुरेश बरड़िया ने बताया कि शाश्वत नवपद ओली की आराधना के प्रथम दिवस धर्मसभा में मुनिश्री के मुखारविंद से श्रावक-श्राविकाओं ने श्रीपाल महाराजा और मयना सुंदरी का चारित्र्य वर्णन श्रवण किया। किस तरह से दोनों ने सिद्ध चक्र की आराधना कर मोक्ष को पाया था।