देश पहले आता है, गौतम गंभीर ने रोहित शर्मा के साथ अपने रिश्ते पर पहली बार की बात, बोले - 'हमारे बीच मतभेद हो सकते हैं'
Updated on
24-09-2026 12:21 PM
भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर और खिलाड़ियों का रिश्ता हमेशा चर्चा में रहता है। खासकर जब बात कप्तान और कोच की हो, तो लोगों की नजरें इस बात पर टिकी होती हैं कि दोनों के बीच कैसी बन रही है। अब गौतम गंभीर ने कप्तान रोहित शर्मा के साथ अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की है। जियोस्टार पर दिए एक इंटरव्यू में गंभीर ने बताया कि रोहित शर्मा के साथ काम करना उनके लिए काफी आसान क्यों रहा और दोनों के बीच आपसी तालमेल कैसा है। गंभीर ने साफ कहा कि रोहित के साथ उनका रिश्ता किसी आम कोच और कप्तान जैसा नहीं है। यह रिश्ता बहुत पुराना है, जो उस समय शुरू हुआ था जब गंभीर टीम इंडिया के सीनियर खिलाड़ी थे और रोहित शर्मा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी पहचान बनाने में लगे थे।
गंभीर को सालों से जानते हैं रोहित
रोहित शर्मा के साथ अपनी पुरानी बॉन्डिंग पर बात करते हुए गंभीर ने कहा, 'रोहित और मेरा रिश्ता सिर्फ कप्तान और कोच का नहीं है। जब रोहित पहली बार भारतीय टीम में आए थे, तब मैं सीनियर खिलाड़ी था। हमारा रिश्ता वहीं से है, वे मुझे तब से जानते हैं। ऐसा नहीं था कि हमारे बीच कोई नया रिश्ता बना हो, या फिर मैं किसी दूसरे देश से आया हुआ ऐसा कोच था जिसने रोहित को कभी खेलते न देखा हो, या जो उन्हें व्यक्तिगत रूप से न जानता हो कि वे कैसे इंसान हैं।'
गंभीर का मानना है कि इस पुराने रिश्ते की वजह से दोनों को एक-दूसरे को समझने में समय नहीं गंवाना पड़ा। गंभीर ने रोहित को एक युवा खिलाड़ी से दुनिया के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों और कप्तानों में बदलते देखा है, जबकि रोहित भी गंभीर के स्वभाव और काम करने के तरीके से सालों से वाकिफ थे।
सोच अलग हो सकती है, लेकिन फैसला हमेशा टीम के हक में होना चाहिए
क्रिकेट में कई बार ऐसा होता है जब कोच और कप्तान की राय एक जैसी नहीं होती। गंभीर ने माना कि उनके और रोहित के बीच भी किसी बात पर अलग-अलग राय हो सकती है, लेकिन असली बात यह है कि दोनों ही टीम की भलाई चाहते हैं। गंभीर ने आगे कहा, 'जब आप साथ खेले होते हैं, तो चीजें बहुत आसान हो जाती हैं। वे मेरी सोच जानते हैं और मैं उनकी सोच समझता हूं। कल को मेरी सोच कुछ और हो सकती है और कप्तान की सोच कुछ और, लेकिन सबसे अहम बात यह है कि आखिरी फैसला वही होना चाहिए जो टीम के हित में हो। अगर ऐसा होता है तो उससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता।'
जापान के नागोया स्थित आइची प्रेफेक्चरल मार्शल आर्ट्स हॉल में जब भारत का तिरंगा फहराया गया, तो पोडियम पर खड़ी नाओरेम रोशिबिना देवी की आंखों में खुशी के साथ-साथ बीते…
नई दिल्ली: पूर्व भारतीय क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल में कहा कि कई बार खिलाड़ियों को लंबे…
नई दिल्ली: 27 सितंबर 2026 से शुरू होने वाली भारत बनाम वेस्टइंडीज व्हाइट-बॉल सीरीज के लिए भारतीय वनडे टीम का जमावड़ा तिरुवनंतपुरम में शुरू हो चुका है। 27 साल के…
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 में देश के लिए पहला गोल्ड मेडल जीतकर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने देशवासियों का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। ऐसे में तमिलनाडु…
नई दिल्ली: आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपरकिंग्स पर एक बार फिर फिक्सिंग का साया मंडरा रहा है। टीम के एक खिलाड़ी पर आईपीएल 2025 के दौरान प्लेइंग 11 और अन्य जानकारियां…