Select Date:

कलेक्टर ने लिया निगम चुनाव की तैयारियों का जायजा

Updated on 23-10-2026 01:39 PM

भिलाई । नगर पालिक निगम भिलाई निर्वाचन 2026 की तैयारियों के तहत कल्याण कॉलेज, सेक्टर-7 भिलाई में निर्वाचन सामग्री के वितरण एवं वापसी की व्यवस्था तथा स्ट्रांग रूम तैयार करने की तैयारियों का निरीक्षण किया गया। कलेक्टर अभिजीत सिंह, पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल, आयुक्त सुरुचि सिंह, अपर कलेक्टर सिली थॉमस, अनुविभागीय दंडाधिकारी सोनल डेविड सहित निगम टीम की उपस्थिति में निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान निर्वाचन सामग्री के व्यवस्थित वितरण एवं वापसी, स्ट्रांग रूम के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं तथा निर्वाचन प्रक्रिया के सुचारू संचालन से संबंधित तैयारियों का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने स्थल पर उपलब्ध व्यवस्थाओं का अवलोकन कर निर्वाचन कार्यों को व्यवस्थित एवं निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप संपन्न कराने के संबंध में दिशा-निर्देश दिए।

नगर निगम निर्वाचन से संबंधित सभी व्यवस्थाओं को समय-सीमा में पूर्ण करने तथा निर्वाचन कार्यों के दौरान समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया गया, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न कराई जा सके।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 October 2026
कोरबा ।  छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर युवाओं की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने, उनकी आकांक्षाओं को समझने और राष्ट्र निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित…
 23 October 2026
दुर्ग । दुर्ग जिले के 11 थानों में वर्ष 2011 से पहले दर्ज 294 आबकारी प्रकरणों में जब्त अनुपयोगी शराब को न्यायालय और कलेक्टर के आदेश पर नष्ट किया गया।…
 23 October 2026
रायपुर। युवा बड़े सपने देखें, अपने विचारों को व्यापक बनाएं और अपनी सफलता को समाज एवं राष्ट्र की सेवा से जोड़ें। परिस्थितियां और चुनौतियां अलग-अलग हो सकती हैं, लेकिन प्रत्येक…
 23 October 2026
भिलाई । नगर पालिक निगम भिलाई निर्वाचन 2026 की तैयारियों के तहत कल्याण कॉलेज, सेक्टर-7 भिलाई में निर्वाचन सामग्री के वितरण एवं वापसी की व्यवस्था तथा स्ट्रांग रूम तैयार करने…
 23 October 2026
राजनांदगांव ।  लोक निर्माण विभाग के सचिव  मुकेश कुमार बंसल ने आज न्यू सर्किट हाउस राजनांदगांव में लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत संचालित निर्माण एवं विकास कार्यों की प्रगति की…
 23 October 2026
महासमुंद ।  किसानों को रासायनिक उर्वरकों के सीमित एवं संतुलित उपयोग के प्रति जागरूक करने तथा प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने महासमुंद जिले में खेत बचाओ अभियान के तहत आज…
 22 October 2026
केंद्र सरकार के अर्बन चैलेंज फंड भले ही प्रदेश के 192 नगरीय निकायों के विकास के लिए महत्वपूर्ण होगा, लेकिन इस योजना का लाभ उन्हीं निकायों को मिल पाएगा, जो…
 22 October 2026
विजयादशमी के उल्लास के बीच प्रदेश के चार जिलों में रफ्तार के कहर ने त्योहार की खुशियों को मातम में बदल दिया। इन सड़क हादसों में 11 लोगों की दर्दनाक…
 22 October 2026
छत्तीसगढ़ में नगर सैनिकों (होमगार्ड) का मानदेय बढ़ाकर 30,870 रुपए प्रतिमाह किया जाएगा। अभी तक उन्हें 19,500 रुपए प्रतिमाह मानदेय मिल रहा था। नए प्रस्ताव के मुताबिक, मानदेय में महंगाई…
Advt.