Select Date:

कलेक्टर ने रवेली-तोरणकट्टा एवं तोरणकट्टा-ठाकुरटोला मार्ग का किया निरीक्षण

Updated on 04-09-2026 03:27 PM

राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम तोरणकट्टा के विभिन्न विकास कार्यों का जायजा लिया और जनसमस्याओं को जाना। उन्होंने रवेली-तोरणकट्टा एवं तोरणकट्टा-ठाकुरटोला मार्ग का निरीक्षण किया और सड़क की खराब स्थिति को देखते हुए तत्काल बजरी एवं गिट्टी डालकर आवश्यक मरम्मत कार्य कराने के निर्देश दिए। साथ ही वर्षा ऋतु के बाद सड़क के स्थायी सुधार के लिए शासन को भेजे गए बजट प्रस्ताव पर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता को दिए। कलेक्टर ने ग्राम तोरणकट्टा के विद्यालय के सामने स्थित सड़क के कांक्रीटीकरण की मांग पर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं क्षेत्र में रेत के अवैध परिवहन की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए अवैध रेत परिवहन के विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश खनिज अधिकारी एवं तहसीलदार को दिए।

सूर्य सभा में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की दी जानकारी

कलेक्टर ने ग्राम तोरणकट्टा में आयोजित सूर्य सभा में ग्रामीणों को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर कनेक्शन स्थापित कराने से होने वाले लाभों की जानकारी दी तथा अधिक से अधिक ग्रामीणों को योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 September 2026
सूरजपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर 5 सितंबर 2026 को रायपुर स्थित राजभवन में आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में सूरजपुर जिले के दो शिक्षकों को राज्यपाल पुरस्कार से…
 05 September 2026
बीजापुर। बीजापुर जिले के भैरमगढ़ विकासखंड अंतर्गत दूरस्थ एवं वनांचल क्षेत्र के ग्राम मेडपाल में नए मोबाइल टॉवर के शुरू होने से ग्रामीणों को लंबे इंतजार के बाद मोबाइल नेटवर्क…
 05 September 2026
राजनांदगांव। राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-6 (एनएफएचएस-6), 2023-24 के राजनांदगांव जिले से संबंधित आंकड़ों में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के क्षेत्र में अनेक सकारात्मक उपलब्धियां सामने आई हैं। सर्वेक्षण के अनुसार जिले…
 05 September 2026
अम्बिकापुर। आर्थिक परिस्थितियां चाहे कितनी भी चुनौतीपूर्ण क्यों न हों, यदि सही मार्गदर्शन और शासन की योजनाओं से अवसर मिले तो महिलाएं अपने जीवन की दिशा स्वयं बदल सकती हैं।…
 05 September 2026
​सारंगढ़-बिलाईगढ़। राज्य शासन की मंशा और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सुशासन नीति के अनुरूप जिला प्रशासन आमजनों की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी और संवेदनशील निराकरण के लिए पूरी प्रतिबद्धता…
 05 September 2026
रायपुर। आत्म उत्क्रांति आध्यात्मिक चातुर्मास 2026 के अंतर्गत जिनकुशल सूरि जैन दादाबाड़ी, एम.जी. रोड में चल रहे 51 दिवसीय परमात्म भक्ति महोत्सव के क्रम में 3 सितंबर को विशेष परमात्म…
 04 September 2026
धमतरी । गंगरेल जलाशय में वर्तमान जलभराव की स्थिति को देखते हुए नागरिकों की सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन द्वारा विशेष सतर्कता बरती जा रही है। जलाशय क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था…
 04 September 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम तोरणकट्टा के विभिन्न विकास कार्यों का जायजा लिया और जनसमस्याओं को जाना। उन्होंने रवेली-तोरणकट्टा एवं तोरणकट्टा-ठाकुरटोला मार्ग का निरीक्षण किया और…
 04 September 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम आलीखूटा का भ्रमण कर आंगनबाड़ी केंद्र सहित विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों को दिए जाने…
Advt.