मौके से भाग गया था ड्राइवर
मीरा रोड के ही रहने वाले खोसे ने आसपास के लोगों की मदद से मिस्त्री को मीरा रोड के भक्ति वेदांत अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि खोसे नशे में नहीं था और वह भागा भी नहीं था। उसे इलाके और वहां के अस्पतालों की जानकारी थी। दुर्घटना के बाद खोसे को पुलिस स्टेशन लाया गया और नोटिस दिया गया। पुलिस ने कहा कि उसी मामले में दूसरा नोटिस जारी नहीं किया जाएगा।पारसी समाज ने जताया शोक
पारसी ज़ोरोस्ट्रियन वर्ल्डवाइड-द हैदराबादी पेज की ओर से दी गई ऑनलाइन श्रद्धांजलि में उनकी पहचान कैनूर अर्देशिर मिस्त्री के तौर पर की गई और उन्हें एक मां, बेटी और समर्पित कर्मचारी बताया गया। इस पोस्ट में एयरलाइंस द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले थर्ड-पार्टी कैब प्रोवाइडर्स के ड्राइवरों के व्यवहार, लापरवाही से गाड़ी चलाने, खराब क्वालिटी की गाड़ियों, और निगरानी व जवाबदेही को लेकर भी चिंता जताई गई।कैनूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती थीं और एयर होस्टेस, डांसर और अपने बेटे कियान की मां के तौर पर अपनी ज़िंदगी से जुड़ी इंस्टाग्राम रील्स पोस्ट करती रहती थीं। वह अक्सर X (पहले ट्विटर) पर ग्राहकों की शिकायतें भी पोस्ट करती थीं।

