Select Date:

'जब तक सरकार टीईटी की अनिवार्यता को समाप्त नहीं करेगी, आंदोलन जारी रहेगा', भोपाल के नीलम पार्क में शिक्षकों का हल्ला बोल

Updated on 07-10-2026 01:29 PM
भोपाल। अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा के बैनर तले शिक्षकों की तीन सूत्रीय मांगों को लेकर नीलम पार्क भोपाल में चल रहा अनिश्चितकालीन धरना मंगलवार को 10वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान भोपाल संभाग के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में शिक्षक धरना स्थल पर पहुंचे और अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की।

भूख हड़ताल पर बैठे कई जिलों के शिक्षक

आंदोलन के तहत क्रमिक भूख हड़ताल पर पृथ्वी सिंह श्योर, कमल बैरागी, माधवी (विदिशा), गिरीश गौतम, भूपाल धाकड़ व सतेंद्र गौर (रायसेन), सुरेश डांगी, महेश बैरागी एवं राजेश शर्मा (राजगढ़) सहित अन्य शिक्षक बैठे। भूख हड़ताल पर बैठे शिक्षकों ने कहा कि सरकार जब तक उनकी तीनों मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लेती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

क्या हैं संयुक्त मोर्चा की प्रमुख मांगें?

संयुक्त मोर्चा की प्रमुख मांगों में टीईटी परीक्षा से मुक्ति और इसकी अनिवार्यता समाप्त करना, शिक्षकों पर टीईटी परीक्षा के लिए किसी भी प्रकार का दबाव नहीं बनाना तथा नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता प्रदान करना शामिल है। शिक्षकों ने कहा कि सरकार द्वारा टीईटी आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है, लेकिन उनकी मूल मांगों पर अभी तक कोई ठोस निर्णय नहीं हुआ है।

मोर्चे का कहना है कि केवल आवेदन की तिथि बढ़ाने से समस्या का समाधान नहीं होगा। सरकार को तीनों मांगों पर स्पष्ट और सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए।धरना स्थल पर जगदीश यादव, राकेश दुबे, मनोहर दुबे एवं राकेश पटेल सहित संभाग और भोपाल जिले के शिक्षकों ने संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि शिक्षक अपने अधिकार, सम्मान और भविष्य की सुरक्षा के लिए लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने सरकार से आंदोलन समाप्त कराने के लिए मांगों पर शीघ्र निर्णय लेने की अपील की।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी के बीच पांढुर्णा के एसपी प्रकाश चंद्र परिहार को हटा दिया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पांढुर्णा दौरे के दो दिन…
 07 October 2026
भोपाल, भोपाल में बुधवार से मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट शुरू होगा। 10 अक्टूबर तक चलने वाले मार्ट का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे। इसमें अमेरिका, फ्रांस, जापान, इटली समेत करीब…
 07 October 2026
भोपाल। क्षेत्र में कृषि अधोसंरचना को मजबूत करने और किसानों की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाने की दिशा में सिंचाई परियोजनाओं का बड़ा संजाल बिछाया जा रहा है। इन दूरगामी…
 07 October 2026
भोपाल। प्रदेश में बस किराए में की गई वृद्धि कम की जा सकती है। दरअसल, विभिन्न जिलों के प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को जनता से फीडबैक मिला…
 07 October 2026
भोपाल। शहर की सड़कों पर झुंड में घूमते श्वान, हादसों में घायल होने वाले आवारा कुत्ते और बीमार पशुओं को लेकर नगर निगम की व्यवस्था अब तक ज्यादातर अस्थायी रही…
 07 October 2026
भोपाल। प्रदेश सरकार विकास कार्यों और अधोसंरचना परियोजनाओं को गति देने के लिए बाजार से फिर तीन हजार करोड़ रुपये का ऋण जुटाएगी। यह राशि वित्तीय वर्ष 2026-27 की निर्धारित…
 07 October 2026
भोपाल। शहर के भोपाल टॉकीज इलाके में स्थित शाही कब्रिस्तान में मेट्रो के अंडर ग्राउंड के काम के दौरान उत्तर से कांग्रेस विधायक आतिफ अकील ने सोमवार देर रात बैरिकेडिंग…
 07 October 2026
भोपाल। अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा के बैनर तले शिक्षकों की तीन सूत्रीय मांगों को लेकर नीलम पार्क भोपाल में चल रहा अनिश्चितकालीन धरना मंगलवार को 10वें दिन भी जारी रहा।…
 07 October 2026
भोपाल। चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत मध्य प्रदेश में मतदाता सूची को सही और अपडेट करने के लिए एक बड़ा अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत राज्य भर…
Advt.