Select Date:

टी20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान, कैरिबियाई टीम में नए पूरन की एंट्री

Updated on 20-09-2026 01:39 PM
नई दिल्ली: भारत के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज ने टीम का ऐलान कर दिया है। शाई होप को वनडे और टी20 दोनों टीमों की कप्तानी दी गई है। दोनों टीमें 3 वनडे और 5 टी20 मैच खेलेंगी। टी20 टीम में युवा बल्लेबाज कमिल पूरन को शामिल किया गया है। उन्होंने हाल ही में कैरेबियन प्रीमियर लीग 2026 में शानदार प्रदर्शन किया था। पूरन ने आठ पारियों में 159.64 के स्ट्राइक रेट से 273 रन बनाए। क्विंटिन सैम्पसन की भी टीम में वापसी हुई है। उन्होंने साल की शुरुआत में आईसीसी टी20 विश्व कप में भी वेस्ट इंडीज टीम का हिस्सा थे।

शिमरोन हेटमायर के टीम में शामिल होने से बैटिंग मजबूत होगी। अनुभवी ऑलराउंडर जेसन होल्डर दोनों टीमों ने नहीं हैं, उन्हें इस दौरे के लिए आराम दिया गया है। जॉन कैंपबेल भी टीम में वापसी कर रहे हैं, जो न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में नहीं खेल पाए थे। दोनों टीमें 27 सितंबर को तिरुवनंतपुरम में पहले वनडे में आमने-सामने होंगी।

विश्व कप की तैयारी में जुटी वेस्टइंडीज

वेस्ट इंडीज की टीम अगले साल होने वाले आईसीसी वनडे विश्व कप से पहले अपनी लय हासिल करने की कोशिश कर रही है। आईसीसी वनडे टीम रैंकिंग में वर्तमान में 10वें स्थान पर काबिज वेस्टइंडीज अगले साल होने वाले विश्व कप में सीधे जगह नहीं बना पाएगी। हालांकि, कोच डेरेन सैमी का मानना ​​है कि यह सीरीज उनकी टीम के लिए अगले साल के टूर्नामेंट की तैयारी के लिए एक बेहतरीन अवसर पेश करती है। सैमी ने कहा, 'दुनिया की शीर्ष टीम के खिलाफ खेलने से हमें वनडे टीम के रूप में अपने प्रदर्शन को निखारने और बेहतर बनाने का मौका मिलता है, जिसने पूरे सीजन में गुणवत्तापूर्ण प्रदर्शन किया है। यह सीरीज उन खिलाड़ियों का आकलन करने के लिए एक मूल्यवान मंच भी तैयार करती है जो 2027 में विश्व कप में प्रतिस्पर्धा करने के दीर्घकालिक लक्ष्य के साथ इस सीरीज के लिए महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभा रहे हैं।"

वनडे सीरीज के लिए दोनों टीमें

भारत: शुभमन गिल (कप्तान), नमन धिर, ऋतुराज गायकवाड़, यशवस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, विराट कोहली, रोहित शर्मा, प्रसिद्ध कृष्णा, आकिब नबी, केएल राहुल, नीतीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, रविंद्र जडेजा, गुरनूर ब्रार।

वेस्टइंडीज: शाई होप (कप्तान), ज्वेल एंड्रयू, जॉन कैंपबेल, कीसी कार्टी, रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्डे, जस्टिन ग्रीव्स, अमीर जांगू, अल्जारी जोसेफ, शमर जोसेफ, विटेल लॉज, गुडाकेश मोटी, कीमो पॉल, शेरफेन रदरफोर्ड, जायडन सेल्स।

टी20 सीरीज के लिए दोनों टीमें

भारतः श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, तिलक वर्मा, अभिषेक शआर्मा, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, ईशान किशन, संजू सैमसन, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव।

वेस्टइंडीज: शाई होप (कप्तान), ज्वेल एंड्रयू, रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्डे, शिम्रोन हेटमायर, अकील होसेन, शमर जोसेफ, गुदाकेश मोटी, कीमो पॉल, कामिल पूरन, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, रोमारियो शेफर्ड, शमर स्प्रिंगर।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
जापान के आइची-नागोया में खेले जा रहे एशियाई खेल 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय महिला टीम की आक्रामक सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से बांग्लादेशी…
 20 September 2026
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत 2 पदक जीत चुका है। दोनों सिल्वर मेडल हैं और भारत को दोनों मेडल दिलाने में एलावेनिल वलारिवन ने अहम योगदान दिया। पहले…
 20 September 2026
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने अपने शानदार करियर में एक और ऐतिहासिक चैप्टर जोड़ दिया है। एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारत के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज ने टीम का ऐलान कर दिया है। शाई होप को वनडे और टी20 दोनों टीमों की कप्तानी दी…
 20 September 2026
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत की हॉकी टीम ने शानदार शुरुआत की है। इंडोनेशिया के खिलाफ मैच में भारतीय टीम ने शुरुआत से बेहतरीन खेल दिखाया और आसानी…
 20 September 2026
जापान के आइची-नागोया में खेले जा रहे एशियाई खेल 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश को 114 रनों के विशाल अंतर से हराकर शान…
 19 September 2026
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत की टेकबॉल खिलाड़ी क्विंसी डिसूजा को विमेंस सिंगल्स सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। इंडोनेशिया की इमा सुमाया ने उन्हें 12-7, 9-12,…
 19 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव पटेल को अजीत अगरकर के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का अगला चीफ सेलेक्टर बनाने की चर्चाएं तेज हैं। बीसीसीआई उन्हें इस पद के…
 19 September 2026
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में मनु भाकर के साथ पवन शेहरावत भारत के फ्लैग बियरर होंगे। पहले यह जिम्मेदारी शॉट पुट खिलाड़ी तजिंदरपाल सिंह तूर को…
Advt.