इस देश में मिले 76 बच्चों के कंकाल, निकाल लिया गया था दिल

Updated on 08-10-2022 05:54 PM

पेरू में दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां पुरातत्वविदों को दर्जनों बच्चों के कंकाल मिले हैं और आने वाले समय में कई और मिलने की आशंका है। इन बच्चों को बलि देकर मौत के घाट उतारा गया था। कंकाल पर नजर डालें तो पता चलता है कि बच्चों के दिल निकाल लिए गए थे। फ्लोरिडा विश्वविद्यालय में सहायक प्रोफेसर गेब्रियल प्रीतो ने कहा, जो हुआंचाको के पास पम्पा ला क्रूज़ में खुदाई हुई, जहां पर बच्चों के अवशेष पाए गए। उन्होंने कहा, ''सभी 76 कंकालों में ट्रांसवर्सल क्लीन कट था, जिससे पता चलता है कि संभवतः रिब केज को खोल दिया और फिर दिल को निकाल लिया गया।''

लाइव साइंस की रिपोर्ट के अनुसार, प्रोफेसर प्रीतो ने ईमेल के जरिए बताया बच्चों को पूर्व की ओर पैरों के साथ एक विस्तारित स्थिति में दफनाया गया था। उन्हें एक कृत्रिम टीले के ऊपर दफनाया गया। यह स्पष्ट नहीं है कि बलिदान इसी जगह पर दिया गया था या नहीं। उन्होंने आगे कहा, ''हमने सोचा था कि क्षेत्र, और विशेष रूप से टीला बलि से मुक्त होगा, लेकिन हमने इसे इसके विपरीत पाया।'' पम्पा ला क्रूज़ में कई वर्षों से खुदाई चल रही है। अब तक, 323 बच्चों के कंकाल पाए जा चुके हैं। इसे अलावा  137 अन्य बच्चे और तीन वयस्क लास लामास नामक एक नजदीकी साइट पर पाए गए थे। इन अवशेषों से यह भी पता चलता है कि बच्चों के दिल निकाल दिए गए थे।

प्रोफेसर प्रीतो ने कहा कि अब तक मिले पुरातात्विक खोजों के आधार पर, हुआंचाको के पास कई और बच्चों की बलि मिलने की आशंका है। यह 1,000 से अधिक हो सकते हैं। प्रीतो ने कहा कि 76 नए खुले कंकालों पर रेडियोकार्बन डेटिंग की जरूरत है। इंडियाना विश्वविद्यालय-पर्ड्यू विश्वविद्यालय फोर्ट वेन में मानव विज्ञान के अध्यक्ष रिचर्ड सटर ने कहा, जो हुआंचको में काम करने वाली टीम का हिस्सा हैं, हुआंचाको में रहने वाले लोग भी क्षेत्र में मानव बलि का अभ्यास करते थे। वहीं, खुदाई में शामिल नहीं होने वाले विद्वानों ने बताया कि हुआंचाको में खोज महत्वपूर्ण हैं। वहीं, टीम पेरू के संस्कृति मंत्रालय से कुछ नमूनों को विदेश ले जाने की अनुमति का अनुरोध कर रही है ताकि अधिक सटीक तारीखों को निर्धारित करने के लिए नमूनों का परीक्षण किया जा सके।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2024
रियाद: सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने एक बार फिर फिलिस्तीन की आजादी की बात कही है। सऊदी प्रिंस ने कहा कि स्वतंत्र फिलिस्तीनी देश के बिना सऊदी अरब इजरायल…
 19 September 2024
तेल अवीव: लेबनान पेजर हमले से ठीक से उबरा भी नहीं था कि एक बार फिर धमाकों की नई लहर देखी गई है। बुधवार को लेबनान में वॉकी-टॉकी में धमाका देखा…
 19 September 2024
वॉशिंगटन: भारतीय मूल की अमेरिकी एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स का आज 59वां जन्मदिन है। सुनीता 19 सितंबर, 1965 को अमेरिका के ओहियो पैदा हुई थीं। उनका सफर एनापोलिस, मैरीलैंड में अमेरिकी नौसेना…
 19 September 2024
लेबनान। लेबनान में मंगलवार को हुए सीरियल पेजर ब्लास्ट के बाद अब आज बुधवार को लेबनान में फिर से ब्लास्ट की खबर है। यह धमाका वॉकी-टॉकी डिवाइस में किया गया है।…
 19 September 2024
नई दिल्ली/इस्लामाबाद । भारत और पाकिस्तान के बीच 64 साल पहले सिंधु जल संधि हुई थी। संधि के कारण भारत को अपनी जरूरतें दरकिनार कर पाकिस्तान के लिए हिमालय की नदियों…
 19 September 2024
 इस्लामाबाद । जम्मू-कश्मीर में शांतिपूर्ण विधायक चुनाव हो रहे हैं और जनता लोकतंत्र के यज्ञ में बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। यह बात पाकिस्तान को हजम नहीं हो रही है।ताजा…
 17 September 2024
बीजिंग: भारत और चीन के बीच रिश्ते में बेहतरी के नए संकेत मिल रहे हैं। भारत चार साल की रुकावट के बाद चीन के लिए सीधी यात्री फ्लाइट फिर से शुरू…
 17 September 2024
न्यूयॉर्क के मेलविल में BAPS स्वामीनारायण मंदिर में तोड़फोड़ हुई है। मंदिर के बाहर मोदी विरोधी नारे लिखे गए हैं। इसका फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।इसे लेकर…
 17 September 2024
फ्लोरिडा में डोनाल्ड ट्रम्प की हत्या की कोशिश करने वाले रयान रॉथ की फोन लोकेशन रिकॉर्ड से नई जानकारी मिली है। अलजजीरा के मुताबिक संदिग्ध ने लगभग 12 घंटे तक…
Advt.