शामली: आयुष मलिक धर्म परिवर्तन केस में 6 सोशल मीडिया हैंडल पर FIR, झूठी खबर फैलाने का आरोप
Updated on
17-09-2026 01:18 PM
शामली: यूपी के शामली में पुलिस ने आयुष मलिक के धर्म परिवर्तन से जुड़े मामले में भ्रामक सूचना प्रसारित करने के आरोप में छह सोशल मीडिया अकाउंट पर एफआईआर दर्ज की है। पुलिस के मुताबिक, एक्स पर @Karishma Aziz, Nikhat Ali (@INikhatAli), The Muslim (@TheMuslimSphere), Wasim Akram Tyagi (@WasimAkramTyagi) और Syed Kaif Hasan (@kaifsyedhasan) तथा फेसबुक पर Nadeem Saii नाम के अकाउंट से हाईकोर्ट द्वारा शामली पुलिस को फटकार लगाए जाने की जानकारी प्रसारित की गई, जबकि ऐसा नहीं हुआ था।
गौरतलब है कि इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के बाद आयुष मलिक धर्मांतरण प्रकरण एक फिर चर्चा में आ गया है। कोर्ट ने आयुष के दोस्त सुल्तान की तरफ से दाखिल बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका पर सुनवाई करते हुए आयुष को कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया था। जज के सामने आयुष ने कहा कि वह चांदनी से शादी करना चाहता है। उसने बगैर किसी दबाव के मुस्लिम धर्म अपनाया था। इस पर हाईकोर्ट ने कहा कि परिवार की असहमति और चिंता के आधार पर किसी बालिग की व्यक्तिगत स्वतंत्रता पर अंकुश नहीं लगाया जा सकता। कोर्ट ने आयुष मलिक को अपनी इच्छा के अनुसार रहने औश्र जीवन जीने के लिए स्वतंत्र कर दिया है।
पुलिस ने प्रेमिका चांदनी को भेज दिया था जेल
आयुष के पिता और दवा व्यवसायी देवराज सिंह मलिक ने दलील दी कि उनके बेटे का ब्रेनवॉश किया गया। उसने अपनी मर्जी से धर्म नहीं बदला है। बीते जून में आयुष ने एक वीडियो जारी कर बताया था कि उसने धर्म बदल लिया है। इसे बाद पिता ने जबरन धर्म परिवर्तन करने का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने आयुष की प्रेमिका चांदनी कुरैशी, उसके पिता समेत तीन लोगों को जेल भेज दिया था।
शामली: यूपी के शामली में पुलिस ने आयुष मलिक के धर्म परिवर्तन से जुड़े मामले में भ्रामक सूचना प्रसारित करने के आरोप में छह सोशल मीडिया अकाउंट पर एफआईआर दर्ज…
अहमदाबाद/वडनगर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76वें जन्मदिन पर उनके बचपन के दोस्तों ने अपने बधाई संदेशों में भावनाएं व्यक्त की हैं। वडनगर से पीएम के बचपन के मित्र श्यामलदास ने लिखा…
पटना: बिहार सरकार के विभिन्न विभागों और जिला प्रशासनों की ओर से 17 सितंबर 2026 से 'सेवा संकल्प अभियान' का आगाज किया जा रहा है। इस अभियान के तहत राज्यभर…
इंदौर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत 17 सितंबर से मध्यप्रदेश के दौरे पर रहेंगे। उनके दौरे की शुरुआत इंदौर से होगी। यहां पहुंचने के बाद वे उज्जैन…
श्रीनगर : भारतीय रेलवे के जम्मू डिवीजन ने रेल के ज़रिए सीमेंट की अपनी पहली इंटरनल ढुलाई की है। इसके तहत शहीद कैप्टन सुनील कुमार चौधरी कठुआ रेलवे स्टेशन से…
पटना: बिहार की राजनीति और मिथिलांचल के लिए एक बड़ा गौरवपूर्ण अवसर सामने आया है। मधुबनी जिले की राजनगर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक और भाजपा अनुसूचित…
पटना: समान नागरिक संहिता (UCC) के मुद्दे पर बिहार में सियासी पारा चढ़ गया है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लगातार नीतीश कुमार और जेडीयू के पक्ष में बयान दे रहे…