'शहबाज शरीफ संभल जाएं', पाकिस्तानी रक्षा मंत्री का भारत से तुलना का फेक वीडियो वायरल, देनी पड़ी सफाई
Updated on
24-08-2026 01:09 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में गहराते राजनीतिक संकट के बीच देश के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का एक वीडियो क्लिप सामने आया है। इसमें वह कह रहे हैं कि पाकिस्तान के हालात अच्छे नहीं है। वह पीएम शहबाज शरीफ को जनता के बढ़ते गुस्से पर चेतावनी देते हुए भारत के मुकाबले पाकिस्तान के पिछड़ने की बात कह रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद पाकिस्तान से सफाई आई है। पाकिस्तान सरकार ने साफ किया है कि ख्वाजा का वीडियो फर्जी है।
डॉन के मुताबिक, पाकिस्तान सरकार के सूचना मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि पाकिस्तान की तरक्की की भारत से तुलना करने वाला आसिफ का वीडियो फेक है। मंत्रालय ने आसिफ का वह कथित क्लिप अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किया। एक मिनट के इस वीडियो में मंत्री की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का क्लिप दिख रहा था।
वीडियो क्लिप में क्या है
ख्वाजा आसिफ के जिस वीडियो क्लिप पर बवाल मचा है, उसमें उन्होंने तकनीक, बुनियादी ढांचे, अर्थव्यवस्था और दुनिया में भारत की स्थिति में हुई प्रगति को उल्लेखनीय बताया है। साथ ही पाकिस्तान की स्थिति पर सवाल उठाए। वह कहते सुने गए हैं कि दोनों देश एक साथ आजाद हुए थे लेकिन दोनों देश बिल्कुल अलग दिशाओं में आगे बढ़े हैं। भारत ने कई क्षेत्रों में तरक्की की, जबकि पाकिस्तान पिछड़ गया।
ख्वाजा आसिफ इस क्लिप में पाकिस्तानियों से आग्रह कर रहे हैं कि वे भारत या किसी दूसरे को दोष देने से परहेज करें। इसके बजाय अपनी सरकार से सवाल करनी सीखें। दूसरों को दोष देने के बजाय हमें अपनी सरकार और नीतियों पर सवाल उठाना चाहिए और पूछना चाहिए कि पाकिस्तान को इस स्थिति में कौन लाया है। अब सरकार ने साफ किया है कि ये फर्जी क्लिप है।
नकवी के बयान से जोड़ा
आसिफ के बयान को मोहसिन नकवी से जोड़ा गया है। हाल ही में नकवी ने पाकिस्तान सरकार की स्थिरता, बढ़ती महंगाई और सत्ता संतुलन पर सवाल उठाए थे। सेना के करीबी समझे जाने वाले नकवी ने कहा था कि देश में कानून व्यवस्था की स्थिति अच्छी नहीं है और इस ओर ध्यान देने की जरूरत है।
इस्लामाबाद: तुर्की ने पाकिस्तान के अंदर लगातार तीन दिनों तक कई तरह के हथियार उतारे हैं। भारतीय खुफिया एजेंसियों ने इसकी पुष्टि कर दी है। रिपोर्ट के मुताबिक 60 घंटों…
ओटावा: भगोड़े गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने खालिस्तानी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की जिम्मेदारी ली है। कनाडा में निज्जर की हत्या के तीन साल बाद सोशल मीडिया पर सामने आए…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में गहराते राजनीतिक संकट के बीच देश के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का एक वीडियो क्लिप सामने आया है। इसमें वह कह रहे हैं कि पाकिस्तान के हालात…
मॉस्को/बीजिंग: भारत के नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर अजीत डोभाल सोमवार को बीजिंग जा रहे हैं। वे भारत और चीन के स्पेशल रिप्रेजेंटेटिव्स के बीच सीमा विवाद पर बातचीत के 25वें दौर…
तेल अवीव: इजरायल में भारतीय केयरगिवर (घरों में देखभाल करने वाले) राजीव आचार्य की हत्या ने भारत के दूसरे कामगारों के बीच चिंता पैदा की है। भारतीय कामगारों ने राजीव…
ढाका: बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने अगले महीने भारत में होने वाले BRICS शिखर सम्मेलन में शामिल होने पर अभी तक फैसला नहीं किया है। बांग्लादेश के प्रधानमंत्री कार्यालय…
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है लेकिन वह सही डील के लिए तैयार नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने एक बार…
ढाका: सऊदी, पाकिस्तान और तुर्की वाले मक्का रक्षा समझौते में बांग्लादेश के शामिल होने की इच्छा ने भारत के सुरक्षा और खुफिया हलके में बेचैनी बढ़ा दी है। भारत के…