शादाब खान ने हैट्रिक विकेट चटकाया, सीपीएल में अपनी टीम को दिलाया फाइनल का टिकट
Updated on
18-09-2026 12:19 PM
बारबाडोस: पाकिस्तान के लेग स्पिनर शाबाद खान ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल 2026) में हैट्रिक विकेट चटका लिया है। वह एंटिगा एंड बारबुडा फाल्कन्स की टीम का हिस्सा हैं। लीग का पहला क्वालीफायर गुयाना अमेजन वॉरियर्स और एंटीगुआ एंड बारबुडा फाल्कन्स के बीच ब्रिजटाउन के किंगस्टन ओवल के मैदान पर खेला गया। शादाब खान ने 9वें ओवर की आखिरी तीन गेंदों पर तीन विकेट चटकाए।
शादाब खान की हैट्रिक में विस्फोटक नाम
शादाब खान ने सबसे पहले शिमरोन हेटमायर को आउट किया। उनका कैच हसन नवाज ने लपका। अगली गेंद पर मेहदी हसन मिराज एलबीडब्ल्यू हो गए। उन्होंने डीआरएस लिया लेकिन अंपायर्स कॉल होने की वजह से वापस लौटना पड़ा। क्वेंटिन सैम्पसन ने हैट्रिक गेंद का सामना किया और शाबाद ने गुगली डालकर उन्हें बोल्ड कर दिया। इस तरह शाबाद खान ने टी20 क्रिकेट में अपनी दूसरी हैट्रिक ली।
शाबाद खान ने इससे पहले 2024 में श्रीलंका की लीग में हैट्रिक लिया था। कोलंबो स्ट्राइकर्स के लिए खेलते हुए कैंडी फाल्कन्स के खिलाफ उन्होंने वानिंदु हसरंगा, सलमान अली आगा और पवन रत्नायके को आउट किया था। टी20 क्रिकेट में पाकिस्तान की तरफ से सबसे ज्यादा तीन हैट्रिक पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद समी के नाम है।
एंटीगुआ एंड बारबुडा फाल्कन्स फाइनल में
इमरान ताहिर की कप्तानी वाली गुयाना अमेजन वॉरियर्स को इस मैच में 9 विकेट से हार झेलनी पड़ी। जीत से एंटीगुआ एंड बारबुडा फाल्कन्स को फाइनल का टिकट मिल गया है। गुयाना की टीम का स्कोर 7 ओवर के बाद 40 रन पर एक विकेट था। 11वें ओवर में 49 रनों तक पहुंचने में 9 विकेट गिर गए। आखिरी विकेट के लिए शमार जोसेफ और रोमारिया शेफर्ड ने 27 रन जोड़कर टीम को 76 रनों तक पहुंचा दिया। शाबाद ने 16 रन देकर 4 विकेट लिए तो पाकिस्तान के ही सुफयान मुकीम को भी 4 विकेट मिले। छठे ओवर में एक विकेट खोकर फाल्कन ने लक्ष्य हासिल कर लिया। रहकीन कॉर्नवॉल ने 16 गेंदों पर 6 छक्कों की मदद से 49 रन बनाए।
नई दिल्ली: टी20 क्रिकेट को अपना पहला 15 हजारी मिल गया है। इंग्लैंड के जोस बटलर इस फॉर्मेट में 15000 रन बनाने पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वेस्टइंडीज के कीरोन…
निशिन (जापान): एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट इवेंट में श्रीलंका ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने…
बारबाडोस: पाकिस्तान के लेग स्पिनर शाबाद खान ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल 2026) में हैट्रिक विकेट चटका लिया है। वह एंटिगा एंड बारबुडा फाल्कन्स की टीम का हिस्सा हैं। लीग…
नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका नहीं मिला। वह तीनों मैच में बेंच पर ही बैठे रहे। इस वजह से कई पूर्व खिलाड़ियों…
नई दिल्ली: सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने तीसरे और अंतिम टी20 इंटरनेशनल मैच में अफगानिस्तान के गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा दी। बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक ने सिर्फ 30…
प्रमोद पाल (गोरखपुर): उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव की रहने वाली 25 साल की सोनाली सिंह आज उन युवाओं के लिए मिसाल बन…
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी घरेलू वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए जब अपनी टीम की घोषणा की तो चयनकर्ताओं की नई रणनीति साफ…