हूतियों के कब्जे से छीनेंगे इलाका
इस अभियान का मकसद हाल ही में हूती लड़ाकों के कब्जे में गए यमनी इलाकों को वापस लेना है। हूती लड़ाके पिछले महीने तेजी से आगे बढ़े थे और बाब अल-मंदेब को प्रभावित करने वाले इलाके पर कब्जा जमा लिया था। फिलहाल दो रणनीतियों पर विचार किया जा रहा है। पहला बाब अल-मंदेब इलाके को केंद्र में रखकर लक्षित हमले करना या फिर अल-बैदा, मारिब, ताइज और अल जौफ प्रांतों में एक साथ हमले करने वाला व्यापक अभियान चलाना शामिल है।1 लाख से ज्यादा यमनी सैनिक होंगे तैनात
अभियान की जानकारी रखने वाले क्षेत्रीय अधिकारियों के अनुसार, इसमें 1 लाख से ज्यादा यमनी सैनिकों को तैनात किया जा सकता है। रियाद का मानना है कि जब तक हूती चरमपंथी बाब अल-मंदेब पर नियंत्रण बनाए हुए हैं, तब तक यमनी समूह के साथ शांति वार्ता के लिए आगे नहीं बढ़ सकता।बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य लाल सागर का दक्षिणी चोक पॉइंट है, जो इसे अरब सागर और आगे हिंद महासागर से जोड़ता है। यह दुनिया के सबसे व्यस्ति शिपिंग रूट में से एक है। इस साल अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध के बाद होर्मुज जलडमरूमध्य के बंद होने के बाद यह और भी महत्वपूर्ण हो गया है।

