सहारा के निवेशकों की लगी लॉटरी! अगले 10 दिन में मिलेंगे 1,000 करोड़, जानिए कैसे

Updated on 19-09-2024 10:59 AM
नई दिल्ली: सहारा ग्रुप के निवेशकों के लिए अच्छी खबर है। केंद्र सरकार ने सहारा ग्रुप की सहकारी समितियों के छोटे जमाकर्ताओं के लिए रिफंड की सीमा 10,000 से बढ़ाकर 50,000 रुपये कर दी है। सहकारिता मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। सरकार ने सहारा ग्रुप की सहकारी समितियों के 4.29 लाख से अधिक जमाकर्ताओं को 370 करोड़ रुपये जारी किए हैं। अधिकारी ने कहा कि रिफंड राशि की सीमा 50,000 रुपये तक बढ़ने से अगले 10 दिन में लगभग 1,000 करोड़ रुपये का भुगतान किया जाएगा। सरकार रिफंड जारी करने से पहले जमाकर्ताओं के दावों की जांच कर रही है।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद 18 जुलाई, 2023 को CRCS-Sahara रिफंड पोर्टल लॉन्च किया गया था। इसमें सहारा ग्रुप की चार कोऑपरेटिव सोसाइटीज के निवेशक अपने रिफंड का दावा कर सकते हैं। इनमें सहारा क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड (लखनऊ), सहारयन यूनिवर्सल मल्टीपर्पज सोसाइटी लिमिटेड (भोपाल), हमारा इंडिया क्रेडिट कोऑपरेटिव लिमिटेड (कोलकाता) और स्टार्स मल्टीपर्पज कोऑपेरेटिव सोसाइटी लिमिटेड (हैदराबाद) शामिल हैं। सुप्रीम कोर्ट के 29 मार्च, 2023 के आदेश के मुताबिक सेंट्रल रजिस्ट्रार ऑफ कोऑपरेटिव सोसाइटीज (CRCS) ने 19 मई, 2023 को सेबी-सहारा रिफंड अकाउंट में 5,000 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए थे।

जज रख रहे हैं नजर


सहारा के निवेशकों को किए जाने वाले रिफंड की प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट के जज आर सुभाष रेड्डी नजर रख रहे हैं। सहारा की कंपनियों में देशभर के लाखों निवेशकों ने पैसा लगाया था लेकिन उन्हें अपना पैसा वापस नहीं मिल पा रहा है। ग्रुप की कुछ कंपनियों के खिलाफ गंभीर धोखाधड़ी जांच कार्यालय (SFIO) और कंपनी कानून के तहत जांच की जा रही है। सहारा समूह के प्रमुख सुब्रत रॉय का पिछले साल 14 नवंबर को निधन हो गया था। हालांकि सरकार ने साफ किया था कि सहारा समूह की कुछ कंपनियों के खिलाफ चल रही जांच जारी रहेगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2024
नई दिल्ली: अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में कटौती का ऐलान कर दिया है। ऐलान दो दिन की बैठक के बाद बुधवार को लिया गया। ब्याज दरों…
 19 September 2024
नई दिल्ली: आपने घर में खेती करना सुना होगा। लेकिन क्या घर में जड़ी-बूटी उगाना सुना है? अगर सुना होगा तो काफी कम। दिल्ली की रहने वाली सुमन सुखीजा आज एक…
 19 September 2024
नई दिल्ली: सहारा ग्रुप के निवेशकों के लिए अच्छी खबर है। केंद्र सरकार ने सहारा ग्रुप की सहकारी समितियों के छोटे जमाकर्ताओं के लिए रिफंड की सीमा 10,000 से बढ़ाकर 50,000…
 19 September 2024
नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज ने फिलीपींस में मैकडॉनल्ड्स के मास्टर फ्रैंचाइजी होल्डर के साथ दो साल का अनुबंध किया है। हालांकि इस डील की…
 19 September 2024
तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य साकेत गोखले ने वंदे भारत के स्लीपर ट्रेन (Vande Bharat Sleeper Train) की कीमत के बारे में कुछ गंभीर आरोप लगाए हैं। सांसद का कहना…
 19 September 2024
नई दिल्ली: अमेरिका से आई गुड न्यूज के दम पर घरेलू शेयर मार्केट हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज नए रेकॉर्ड पर पहुंच गए। अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने…
 18 September 2024
नई दिल्ली: सब्जियों और ईंधन के दाम घटने के चलते अगस्त में थोक महंगाई दर चार महीने के निचले स्तर पर आ गई। होलसेल प्राइस इंडेक्स पर आधारित इंफ्लेशन अगस्त में…
 18 September 2024
नई दिल्ली: केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी अपने सख्त मिजाज के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने सड़कों का खराब रखरखाव करने वाली एजेंसियों एवं ठेकेदारों को कड़ी चेतावनी…
 18 September 2024
नई दिल्ली: भारत का व्यापार घाटा अगस्त में रेकॉर्ड स्तर के करीब पहुंच गया। सोने की खेप में उछाल से मासिक आयात में 3.4% की तेजी आई और यह $64.4 अरब…
Advt.