और बढ़ रही है खेप
प्रोडक्ट टैंकर Varg ने भी 6 जुलाई को वाडिनार में लगभग 40,000 टन फ्यूल लोड किया और जुलाई के आखिर में डामिएटा में शिप-टू-शिप ट्रांसफर किया। अभी तक किसी ऐसे जहाज की पुष्टि नहीं हुई है जिसने यह खेप ली हो। हालांकि केप्लर को मुताबिक इसे Beast को ट्रांसफर किया गया जो अटलांटिक से होते हुए उत्तर की ओर बढ़ रहा है।एक और प्रोडक्ट टैंकर कैमरून के झंडे वाला Photon 13 जुलाई को वाडिनार से रवाना हुआ। डेटा से पता चला कि बाद में उसने 28-29 जुलाई को डामिएटा में अपना पेट्रोल कार्गो रूस के झंडे वाले Talisman जहाज में ट्रांसफर कर दिया।









