'रामायणम्' का ट्रेलर लिस्ट में 19वें नंबर पर
बता दें कि 'रामायणम्' के मेकर्स ने अभी तक 24 घंटे की ऑफिशियल व्यूअरशिप के आंकड़ों की घोषणा नहीं की है। अगर बताए गए आंकड़े सही साबित होते हैं, तो 'रामायणम्' यूट्यूब पर पहले 24 घंटों में सबसे ज्यादा देखे जाने वाले टॉप 20 भारतीय फिल्मों के ट्रेलर में अपनी जगह बना लेगी। IMDb के अनुसार, 'रामायणम्' का ट्रेलर अभी लिस्ट में 19वें नंबर पर है, और 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' (GOAT) के पीछे है।सबसे ज्यादा देखे गए टॉप 3 भारतीय फिल्मों के ट्रेलर:
- सलार- लगभग 113.2 M व्यूज
- KGF: Chapter 2- 106.5 M व्यूज
- पुष्पा: द रूल- 104.2 M व्यूज









