पृथ्वीराज कपूर के नाती जतिन स्याल बोले- नाम से नहीं काम से मिलती है फिल्मों में पहचान

Updated on 04-04-2025 01:10 PM
भोपाल। फिल्मी जगत में कपूर खानदान वर्तमान समय में किसी परिचय का मोहताज नहीं है। इसकी शोहरत को देखकर लोग अंदाज लगाते है कि फिल्मों में करियर के लिए सिर्फ कपूर नाम जुड़ना ही काफी है, लेकिन ऐसा नहीं है।इस परिवार की वर्तमान पीढ़ी फिल्म तो दूर वेबसीरीज और टीवी सीरियल में काम करने के लिए काफी जद्दाजहद कर रही है। यह बात साझा की फिल्मी दुनिया के पितामह पृथ्वीराज कपूर के नाती जतिन पृथ्वीराज कपूर ने। गुरुवार को भोपाल आए जतिन स्याल ने नवदुनिया से चर्चा की।

अभिनेता पृथ्वीराज कपूर के नाती जतिन ने सुनाई संघर्ष की दास्तां

भोपाल आए जतिन ने नवदुनिया से चर्चा में बताया कि उनकी मां और 'शोमैन' राज कपूर की बहन उर्मिला स्याल कपूर ने खानदानी बंदिशों के चलते कभी भी फिल्मी पर्दे पर काम नहीं किया, लेकिन मैंने फिल्मों में काम करने का रास्ता चुना है।

करियर की शुरुआत मामा शशि कपूर के निर्देशन में बनी फिल्म अजूबा (1991) से सहायक निर्देशक के तौर पर की थी। उसके बाद चचेरे भाई ऋषि कपूर की निर्देशित डेब्यू फिल्म आ अब लौट चले (1999) में भी काम किया। हालांकि अभिनय की ललक होने के कारण वह 1995 में टीवी इंडस्ट्री से भी जुड़ गए थे।

डाइनिंग विद द कपूर्स आने वाला है

टीवी सीरियल सांस, दर्द, संजीवनी, रिश्ते, टशन ए इश्क, दरार और परंपरा समेत कई टीवी शो में मैंने काम किया। वेब-सीरीज पाटलक (2021) में उनके किरदार गोविंद को दर्शकों का अच्छा प्रतिसाद मिला। सोनी पर पाटलाक के दो सीजन के बाद तीसरा सीजन अभी रिलीज हुआ है। एक और मजेदार और यादगार सीजन नेटफ्लिक्स पर आने वाला है, डाइनिंग विद द कपूर्स, जिसे राजकपूर साहब के ग्रेंड सन अरमान जैन ने बनाया है।

कपूर खानदान के बारे में मिलेगी रोचक जानकारी

यह कपूर खानदान के डिनर पर बनाया गया है, जिसमें आप कपूर खानदान के बारे में रोचक जानकारियों से रूबरू हो सकेंगे। कपूर परिवार से जुड़े होने के बाद भी संघर्ष के सवाल पर जतिन बड़ी बेबाकी से बताते हैं कि पर्दे में काम और नाम कमाने के लिए काबिलियत अहम है।

मैं भोपाल का दामाद हूं

संघर्ष कला की कसौटी होती है। फिल्मों में आप अपने काम के दम से ही चल सकते हैं। भोपाल से रिश्ते की बात पर जतिन ने बताया कि यह तो मेरी ससुराल है। गोविंदपुरा निवासी उद्योगपति हरदयाल शर्मा की बेटी कविता शर्मा से मेरा विवाह हुआ है। मैं भोपाल का दामाद हूं। यहां जल्द ही हम एक सीरीज की शूटिंग करने जा रहे हैं। वैसे भी यहां की नैसर्गिक सुंदरता तो उनके जेहन में रच बस गई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 April 2025
तीन दिन की छुट्टियों के बाद सोमवार को एम्स की ओपीडी खुली, तो मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। ओपीडी में सुबह से ही लंबी कतारें लग गईं। कुछ ही…
 16 April 2025
सिंहस्थ-2028 से जुड़े उज्जैन, इंदौर सहित कई जिलों के लगभग 124 सड़क, सीवेज ट्रीटमेंट और पेयजल सप्लाई जैसे कामों की समीक्षा मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली पर्यवेक्षण समिति की बैठक…
 16 April 2025
देवास स्थित टेकरी मंदिर पर पुजारी से अभद्रता और मारपीट के चौथे दिन मंगलवार शाम इंदौर विधायक गोलू शुक्ला का बेटा रुद्राक्ष 5 साथियों के साथ कोतवाली थाने पहुंचा और…
 16 April 2025
इंदौर-3 विधानसभा सीट से विधायक गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष ने मंगलवार देर रात देवास की चामुंडा टेकरी पहुंचकर पुजारी के पैर छुए, माफी मांगी। इससे पहले उन्होंने देवास कोतवाली…
 16 April 2025
आरटीओ के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा और उसके कारोबार में सहयोगी रहे 12 लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर चुकी ईडी अब इस मामले में कुछ और लोगों पर केस…
 16 April 2025
भोपाल के छोला इलाके में नवविवाहिता ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों का आरोप है कि पति की प्रताड़ना के चलते उसने यह कदम उठाया है। दो महीने पहले…
 16 April 2025
भोपाल। शरबत के एक ब्रांड के खिलाफ बयानबाजी का मामला पुलिस तक पहुंच गया है। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को भोपाल में योग गुरु बाबा रामदेव…
 16 April 2025
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अखिल भारतीय वनवासी ग्रामीण मजदूर महासंघ के 7वें अधिवेशन के शुभारंभ सत्र में सम्बोधित करते हुए कहा कि मजदूर भाई-बहनों की सभी समस्याओं का समाधान…
 16 April 2025
 भोपाल। बीते तीन दिनों में सांप्रदायिक सद्भाव और माहौल बिगाड़ने की प्रदेश में तीन बड़ी घटनाओं ने यह संकेत दिया है कानून-व्यवस्था पंगु होती जा रही है। पुलिस-प्रशासन घटनाएं होने के…
Advt.