बाबा रामदेव के खिलाफ थाने पहुंचे दिग्विजय सिंह, बोले- शरबत वाले बयान से आहत हुईं धर्म विशेष की भावनाएं

Updated on 16-04-2025 12:40 PM
भोपाल। शरबत के एक ब्रांड के खिलाफ बयानबाजी का मामला पुलिस तक पहुंच गया है। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को भोपाल में योग गुरु बाबा रामदेव के खिलाफ पुलिस में शिकायत की है। इसमें उन्होंने रामदेव पर धार्मिक समुदायों के बीच वैमनस्यता फैलाने के अपराध में कार्रवाई की मांग की है।कांग्रेस के 50-60 कार्यकर्ताओं के साथ भोपाल के टीटी नगर थाने पहुंचे दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया कि बाबा रामदेव ने अपने उत्पाद के प्रचार के दौरान ऐसी टिप्पणी की है, जिससे लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। दो समुदायों के बीच वैमनस्यता फैलने का खतरा बढ़ा है।

बाबा रामदेव ने दिया था ये बयान

  • बता दें कि बाबा रामदेव ने हाल ही में अपने एक उत्पाद के प्रचार के लिए पहले से स्थापित एक शरबत ब्रांड पर टिप्पणी की थी। उनका कहना था कि उस ब्रांड को खरीदने से देश में मदरसे बनेंगे।
  • दिग्विजय सिंह ने कहा कि जिसने यह बयान दिया है, उस पर संबंधित कानून के तहत एफआइआर होनी चाहिए।शिकायती पत्र देते हुए उन्होंने पुलिस के अधिकारियों से कहा कि वह एक सप्ताह तक इंतजार करेंगे। अगर कार्रवाई नहीं हुई तो न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे।
  • भोपाल जोन-एक की अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त रश्मि अग्रवाल दुबे ने बताया कि पुलिस बयान और साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। जो भी तथ्य पाए जाएंगे, उसके मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 April 2025
एम्स के गेट नंबर 2 के पास गुरुवार शाम करीब 5 बजे सर्विस रोड की बाउंड्री में पड़े कचरे में 2 कर्मचारियों ने आग लगा दी। इससे यहां लगे 20…
 18 April 2025
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की सलाह के बाद मप्र सहकारिता विभाग ने अपने लक्ष्यों की समीक्षा की है। इसके बाद नए सिरे से योजना बनाई गई है।…
 18 April 2025
मां के सामने जवान बेटा नदी में डूब गया। उसकी जान चली गई। वह नदी में नहाने उतरा था।ये दर्दनाक घटना गुरुवार को बैतूल में हुई है। मृतक का नाम…
 18 April 2025
कोलार के हिनौतिया आलम के एक खेत में गुरुवार दोपहर को महिला की जली हुई लाश मिली है। लाश की शिनाख्त उर्मिला शुक्ला (62) के रूप में हुई है। देर…
 18 April 2025
मध्यप्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों में वन पुनर्स्थापना, जलवायु परिवर्तन और समुदाय-आधारित आजीविका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला हो रही है। वन विभाग की इस कार्यशाला का मुख्यमंत्री…
 18 April 2025
मध्यप्रदेश की सिटी ऑफ जॉय यानी, मांडू और राम राजा की नगरी ओरछा समेत महेश्वर-धार के टूरिस्ट स्पॉट पर अब दिव्यांगजनों को कई सुविधाएं मिलेंगी। इनमें रैंप, ब्रेल साइन बोर्ड…
 18 April 2025
भोपाल के जिस प्राइवेट स्कूल में 6 महीने पहले 3 साल की बच्ची से रेप हुआ था, उस स्कूल की सत्र 2025-26 के लिए मान्यता रिन्यू नहीं होगी। जिला शिक्षा…
 18 April 2025
भोपाल। गुजरात एवं राजस्थान में तपिश काफी बढ़ गई है। वहां से आ रही गर्म हवाओं के कारण मध्य प्रदेश में गर्मी के तेवर तीखे हो गए हैं। इसी क्रम में…
 18 April 2025
 भोपाल। प्रदेश में मोहन यादव सरकार को डेढ़ वर्ष होने जा रहा है, लेकिन राजनीतिक नियुक्तियां नहीं हुई हैं। उधर, मंत्रिमंडल विस्तार का भी नेताओं को इंतजार है। पूर्व मंत्री गोपाल…
Advt.