Select Date:

दतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी के घर की कटी बिजली

Updated on 03-09-2026 01:50 PM
दंतेवाड़ा, दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी के गीदम स्थित आवास की बिजली कनेक्शन बकाया बिल के चलते काट दी गई है। बताया जा रहा है कि भवन वन विभाग का है, फिलहाल विधायक चैतराम अटामी को आवंटित है। भवन में बिजली के दो कनेक्शन लगे हैं। दोनों कनेक्शनों पर लंबे समय से बिजली बिल का भुगतान नहीं किया गया था।

बिजली विभाग के अनुसार, एक सिंगल फेज कनेक्शन पर करीब 2 लाख 30 हजार रुपए का बकाया है। इसमें लंबे समय से बिल जमा नहीं किया गया था। वहीं, दूसरे थ्री फेज कनेक्शन पर 50 हजार 250 रुपए से ज्यादा का बिजली बिल बकाया बताया गया है। बकाया राशि जमा नहीं होने पर विभाग ने दोनों कनेक्शन काट दिए।

2023 से बकाया बताया जा रहा बिल

जानकारी के मुताबिक, सिंगल फेज कनेक्शन का बिजली बिल साल 2023 से जमा नहीं किया गया था, जिसके चलते बकाया राशि बढ़कर करीब 2.30 लाख रुपए तक पहुंच गई। वहीं थ्री फेज कनेक्शन का करीब एक साल से बिल बकाया बताया जा रहा है। बिजली विभाग की कार्रवाई को करीब दो दिन हो चुके हैं।

इस मामले की पुष्टि बिजली विभाग के सहायक अभियंता अविनाश लकड़ा ने दैनिक भास्कर से की है। उन्होंने बताया कि बकाया बिजली बिल का भुगतान नहीं होने के कारण कनेक्शन काटने की कार्रवाई की गई है।

वन विभाग का भवन, विधायक को किया गया है आवंटित

गीदम रेंजर शिव टंडन ने दैनिक भास्कर से बातचीत में बताया कि संबंधित भवन वन विभाग का है और फिलहाल विधायक चैतराम अटामी को आवंटित है। उन्होंने बताया कि भवन में लगे एक मीटर पर किसी कुंवर के नाम से कनेक्शन दर्ज है, जिस पर ढाई लाख रुपए से अधिक का बकाया है।

रेंजर ने कहा कि इस संबंध में विभागीय स्तर पर बातचीत चल रही है। फिलहाल बकाया होने के कारण बिजली कनेक्शन कटवा दिया गया है। वहीं इस मामले पर दंतेवाड़ा MLA चैतराम अटामी का पक्ष लेने उन्हें कॉल किया गया लेकिन उनसे बातचीत नहीं हो पाई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 September 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग पुलिस ने त्योहारों के शुरू होने से पहले डीजे, साउंड सिस्टम, पंडाल और किराया भंडार संचालकों को कड़े निर्देश जारी किए हैं। त्योहार के नाम पर तेज आवाज और…
 03 September 2026
दंतेवाड़ा, दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी के गीदम स्थित आवास की बिजली कनेक्शन बकाया बिल के चलते काट दी गई है। बताया जा रहा है कि भवन वन विभाग का है, फिलहाल…
 03 September 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के जस्टिस राकेश मोहन पांडेय ने शिक्षक भर्ती में महिलाओं के आरक्षित पदों पर पुरुषों की भर्ती को गैरकानूनी ठहराया है। हालांकि, हाईकोर्ट ने 12 साल पहले नियुक्त…
 03 September 2026
जशपुर, छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में गर्भवती महिला ने बच्चे को जन्म दिया, लेकिन 1 महीने बाद उसकी मौत हो गई। परिवार वालों ने केरसई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों पर…
 03 September 2026
रायपुर।  बारिश की हर बूंद को सहेजने और उसे धरती के भीतर पहुंचाकर आने वाली पीढ़ियों के लिए जल सुरक्षित करने की दिशा में छत्तीसगढ़ ने देश के सामने जनभागीदारी…
 03 September 2026
धमतरी। जिले में लगातार हो रही वर्षा और जलाशयों में पानी की आवक को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा जलस्तर एवं नदी-नालों की स्थिति पर सतत निगरानी रखी जा रही…
 03 September 2026
रायपुर। विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में धर्म, तप और आत्मचिंतन की साधना के साथ ज्ञान की गंगा बह रही है। मुनि संवेगरत्न सागर आचार्य वीरभद्राचार्य…
 03 September 2026
रायपुर। जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, रायपुर ने यात्री का सामान गुम होने के मामले में इंटरग्लोब एविएशन लिमिटेड (इंडिगो) को सेवा में कमी और अनुचित व्यापार व्यवहार का दोषी…
 03 September 2026
रायपुर। नारी सशक्तीकरण के संकल्प के साथ सुशासन की सरकार प्रदेश की माताओं-बहनों के सम्मान, स्वाभिमान, स्वावलंबन और आत्मनिर्भरता के लिए निरंतर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के…
Advt.