79% उछला प्रॉफिट
वन97 कम्युनिकेशंस ने बताया कि जून तिमाही में उसका नेट प्रॉफिट पिछले साल के मुकाबले 79 प्रतिशत उछलकर 220 करोड़ रुपये हो गया। जीएमवी में वार्षिक आधार पर 31 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई और यह 7.1 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच गया। इसी तरह नेट पेमेंट रेवेन्यू भी पिछले साल के मुकाबले 25 प्रतिशत की तेजी के साथ 601 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।शेयर मार्केट में गिरावट के बीच पेटीएम का शेयर सोमवार सपाट बंद हुआ। बीएसई पर यह 0.04% नीचे 1,348 रुपये पर बंद हुआ। पिछले सत्र में यह 1,348.55 रुपये पर बंद हुआ था और सोमवार को 1,355 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान यह 1,357.15 रुपये तक हाई और 1,335.10 रुपये तक लो गया। इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 1,407 रुपये है।









