Select Date:

UPI लेनदेन पर चार्ज लगाने का रास्ता साफ, सरकार को नहीं देना होगा इंसेंटिव, कितनी होगी बचत?

Updated on 07-08-2026 01:23 PM
नई दिल्ली: लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को हरी झंडी दे दी है। इससे सरकार को UPI ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या चार्ज लगाने का अधिकार मिल गया है। आरबीआई भी बड़े ट्रांजैक्शन पर फीस लगाने के पक्ष में है। हाल में आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा था कि किसी न किसी को इसकी लागत उठानी होगी क्योंकि यह एक पब्लिक सर्विस है। इससे सरकार के जल्दी ही यूपीआई ट्रांजैक्शन पर फीस लगाने की संभावना बढ़ गई है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को लोकसभा में कहा कि MDR केवल मर्चेंट्स पर लागू होता है, यूजर्स या कंस्यूमर्स पर नहीं। अभी NPCI की अगुवाई वाली UPI एंड सर्विसेज स्टीयरिंग कमिटी ने MDR पर फैसला भी नहीं किया है। संसद से संशोधन विधेयक पास होने के बाद ही इस बारे में कोई फैसला होगा। माना जा रहा है कि 2,000 रुपये से ऊपर के बिजनेस पेमेंट पर 0.25% से 0.4% तक चार्ज लगाया जा सकता है।

क्या है एमडीआर?

एमडीआर वह फीस होती है जो बैंक और पेमेंट प्रोसेसिंग कंपनियां हर क्रेडिट और डेबिट ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट से वसूलती हैं। फाइनेंस मिनिस्ट्री के मुताबिक यूपीआई पेमेंट की कुल वैल्यू में पर्सन-टू-मर्चेंट (P2M) की हिस्सेदारी 29 फीसदी है। अब अगर 2,000 रुपये से अधिक के ट्रांजैक्शन पर एमडीआर वसूला जाता है तो करीब 67 फीसदी P2M इसके दायरे में आ जाएंगे। जुलाई के आंकड़ों के हिसाब से यह राशि 5,80,568 करोड़ रुपये बैठती है।

जुलाई में यूपीआई ट्रांजैक्शंस की टोटल वैल्यू 29.88 लाख करोड़ रुपये थी। हिंदू बिजनेसलाइन की एक रिपोर्ट के मुताबिक अगर इसे पूरे साल के लिए लागू किया जाए तो 2,000 रुपये से अधिक राशि के ट्रांजैक्शन पर 0.25 फीसदी एमडीआर से 17,416 करोड़ रुपये की कमाई होगी। अगर एमडीआर को 0.5 फीसदी कर दिया तो यह राशि 34,833 करोड़ रुपये होगी। 1 फीसदी एमडीआर की सूरत में यह रकम 69,655 करोड़ रुपये पहुंच जाएगी।

सरकार देती है इंसेंटिव

फिलहाल सरकार यूपीआई सर्विस देने के लिए बैंकों और सर्विस प्रोवाइडर्स को इंसेंटिव देती है। इस साल के बजट में इसके लिए 2,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। पिछले साल का संशोधित अनुमान 2,196 करोड़ रुपये था। 2022 में आए आरबीआई के एक डिस्कशन पेपर के मुताबिक हर पी2एम ट्रांजैक्शन पर बैंकों, ऐप प्रोवाइडर्स और एनपीसीआई का खर्च कुल ट्रांजैक्शन वैल्यू का करीब 0.25 फीसदी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: लोन पर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर उन्होंने लोन की किस्त नहीं चुकाई तो उनके डिवाइस पूरी तरह लॉक किए जा…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारत में फूड एंड बेवरेज (F&B) बिजनेस को काफी चुनौतीपूर्ण माना जाता है। कहा जाता है कि इस सेक्टर में करीब 90% ब्रांड दो साल के भीतर बंद…
 07 August 2026
मुंबई: स्वदेश में ही इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रही कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (RRP Electronics) की तरफ से बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद और मेरठ के बीच सड़क यातायात प्रभावित होने का असर नमो भारत ट्रेन की यात्रियों की संख्या पर भी दिख रहा है। इस…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से बैंकों और फाइनैंशल टेक्नॉलजी कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा निवेश करने में मदद मिलेगी…
 07 August 2026
नई दिल्ली: शेयर बाजार के नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) ने ट्रेडर्स की नींद उड़ा दी है। आखिरी वक्त में कीमतों में होने वाले अचानक और बड़े बदलावों से निवेशकों…
 07 August 2026
नई दिल्ली: लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को हरी झंडी दे दी है। इससे सरकार को UPI ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या चार्ज लगाने…
 07 August 2026
नई दिल्ली: मिलेजुले वैश्विक संकेतों और कच्चे तेल की कीमत में तेजी के बीच आज घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। इस बीच देश के सबसे बड़े…
 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
Advt.