कैशलेस सुविधा नहीं दे सकते- इंश्योरेंस कंपनी
क्लेम रिक्वेस्ट पर इंश्योरेंस कंपनी Niva Bupa ने अपनी बात कही है। इस एक्स पोस्ट में शेयर की गईं तस्वीरों में कंपनी की बात को भी शेयर किया गया है। इसमें कंपनी ने क्लेम रिक्वेस्ट का जवाब देते हुआ कहा, "जमा किए गए दस्तावेजों के अनुसार, मरीज को मुख्य रूप से जांच और मूल्यांकन के लिए भर्ती किया गया था। हमें खेद है कि हम इस अनुरोध के लिए कैशलेस सुविधा नहीं दे सकते। पॉलिसी क्लॉज 5.1.4।"इंश्योरेंस कंपनी ने कहा, "प्रिय सर्विस पार्टनर, हमें खेद है कि पॉलिसी की शर्तों और नियमों के अनुसार कैशलेस अनुरोध को मंजूरी नहीं दी गई है।"
हालांकि, बीमा कंपनी ने आगे यह भी कहा, "कैशलेस सुविधा देने से इनकार करने का मतलब क्लेम को अस्वीकार करना नहीं है। हम सलाह देते हैं कि आप रीइम्बर्समेंट (खर्च की वापसी) के लिए क्लेम के दस्तावेज यहां (एक लिंक दी गई थी)जमा करें।"

