आउटसोर्स बिजली कर्मियों का भोपाल में प्रदर्शन: सरकार को अल्टीमेटम - '26 अक्टूबर को 2 लाख कर्मचारी करेंगे मंत्रालय घेराव'
Updated on
03-08-2026 01:25 PM
भोपाल। अपनी 17 सूत्रीय मांगों को लेकर मध्य प्रदेश के कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों ने रविवार को शिवाजी नगर स्थित आंबेडकर मैदान में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। भारतीय मजदूर संघ के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में प्रदेशभर से करीब 1500 कर्मचारियों ने भाग लिया।कर्मचारियों ने सरकार से नियमितीकरण, सेवा सुरक्षा, न्यूनतम वेतन, सामाजिक सुरक्षा और ठेकेदारी व्यवस्था में सुधार की मांग करते हुए मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव के नाम ज्ञापन सौंपा।
मंत्रालय घेराव की चेतावनी
संगठन ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर 17 सितंबर को पूरे प्रदेश में जिला मुख्यालयों पर धरना दिया जाएगा और इसके बाद भी समाधान नहीं निकला तो 26 अक्टूबर को दो लाख आउटसोर्स कर्मचारी भोपाल में मंत्रालय का घेराव करेंगे।
धरने को संबोधित करते हुए भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री कुलदीप सिंह गुर्जर ने कहा कि संगठन लगभग दस वर्षों से कर्मचारियों के अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहा है, लेकिन अब तक ठोस समाधान नहीं मिला। उन्होंने कहा कि सरकार को जल्द निर्णय लेना होगा, क्योंकि कर्मचारी अब आर-पार की लड़ाई के लिए तैयार हैं।
व्यापक होगा आंदोलन
मध्य प्रदेश बाह्य स्रोत विद्युत कर्मचारी संगठन के महामंत्री राजन नायर ने कहा कि यह आंदोलन केवल शुरुआत है। यदि समय रहते मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और व्यापक होगा।
उन्होंने आरोप लगाया कि बिना पूर्व सूचना आउटसोर्स कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया जाता है और उन्हें किसी भी प्रकार की मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई जातीं।
प्रदेश सचिव राहुल मालवीय ने कहा कि संगठन पहले संवाद के माध्यम से समाधान चाहता है, लेकिन यदि सरकार ने सकारात्मक पहल नहीं की तो चरणबद्ध आंदोलन तेज किया जाएगा। उन्होंने 60 वर्ष तक सेवा सुरक्षा और सम्मानजनक वेतन की मांग दोहराई।
वहीं राजगढ़ के ब्यावरा से आए मीटर रीडर दुर्गेश मेवाड़े ने कहा कि स्मार्ट मीटर लगने से हजारों मीटर रीडरों का भविष्य संकट में है। कर्मचारियों को नई तकनीक का प्रशिक्षण नहीं दिया जा रहा और छोटी गलती पर ब्लैकलिस्ट कर नौकरी से निकाल दिया जाता है। उन्होंने ठेकेदार के बजाय विभाग से सीधे भुगतान की व्यवस्था लागू करने की मांग की।
मध्य प्रदेश सरकार आगामी वित्तीय वर्ष 2027-28 के बजट को अधिक पारदर्शी और व्यावहारिक बनाने की दिशा में बड़ा बदलाव करने जा रही है। वित्तीय प्रबंधन को सरल और खर्चों…
भोपाल। जमीन से जुड़े पुराने दस्तावेजों के लिए तहसीलों के चक्कर लगाने वाले लोगों को जल्द राहत मिलने वाली है। भोपाल जिले के 731 गांवों के वर्ष 1954 से अब…
कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत मध्य प्रदेश में पिछले वर्ष अगस्त में नियुक्त किए गए जिला कांग्रेस अध्यक्षों के प्रदर्शन की अब केंद्रीय स्तर पर समीक्षा शुरू हो…
मध्य प्रदेश सरकार ने निजी हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूलों की मान्यता प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बनाने के लिए नियमों में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं।नए प्रावधानों के तहत…
भोपाल। भोपाल स्थित माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) परिसर में D.El.Ed अंतिम वर्ष के परिणाम में हो रही देरी के विरोध में अभ्यर्थियों का तीन दिवसीय शांतिपूर्ण धरना (Student Protest) लगातार…
भोपाल। प्रदेश के इंजीनियरिंग कालेजों में बीटेक प्रवेश प्रक्रिया के तहत दो चरणों की आनलाइन सेंट्रलाइज्ड काउंसलिंग (सीसीसी) पूरी हो चुकी है। इसके बाद विद्यार्थियों को आंतरिक ब्रांच परिवर्तन (इंटरनल…
भोपाल। दतिया उपचुनाव में भाजपा की करारी हार के बाद मुख्यमंत्री आवास पर समीक्षा बैठक जारी है। बैठक में दतिया उपचुनाव से जुड़े संगठन के पदाधिकारी मौजूद हैं। इसी बीच…
भोपाल, राजधानी भोपाल के अरेरा कॉलोनी, रोहित नगर सहित अन्य रिहायशी इलाकों में संचालित व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर चल रही कार्रवाई के बीच दुकानदारों को बड़ी राहत मिली है।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
भोपाल, मध्य प्रदेश पटवारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर प्रदेश के सभी जिलों के पटवारी आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं। संघ ने स्पष्ट किया है कि जब तक…