भोपाल। वर्ष 2027 में प्रस्तावित नगरीय निकायों के चुनावों के संबंध में कांग्रेस ने संगठनात्मक और रणनीतिक तैयारी प्रारंभ कर दी है। इसे लेकर शनिवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में हुई बड़ी बैठक में सबसे अधिक जोर प्रत्याशी चयन पर दिया गया है।
जिला और विधानसभा प्रभारियों से कहा गया है कि निकायों के आरक्षण की प्रक्रिया पूरी होने तक प्रत्याशी लगभग तय हो जाना चाहिए।