भोपाल में दो जगह चलती कारों में लगी भीषण आग: सेकेंडों में खाक हुईं गाड़ियां, समय रहते बाहर निकले सवार
Updated on
10-09-2026 12:43 PM
भोपाल। राजधानी में संयुक्त राजस्व आयुक्त की चलती कार में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। राहत की बात यह रही कि कार से धुआं उठता देख एक राहगीर ने चालक को सतर्क कर दिया।
चलती कार में लगी आग,बाहर निकलकर बचाई जान
गोविंदपुरा टर्निंग पर बुधवार दोपहर करीब 2:30 बजे चलती कार में एसी की वायरिंग में शार्ट सर्किट होने से आग लग गई। डैशबोर्ड के पास से धुआं उठता देख चालक ने कार सिग्नल के पास रोक दी और तत्काल बाहर निकल आया। कुछ ही देर में आग ने कार को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया।
चालक ने तत्काल वाहन रोक दिया और संयुक्त राजस्व आयुक्त राजीव नंदन श्रीवास्तव के साथ कार से बाहर निकल आया। दोनों के उतरने के कुछ ही देर बाद कार आग की लपटों से घिर गई।
राजस्व शाखा के संयुक्त राजस्व आयुक्त राजीव नंदन श्रीवास्तव को कार्यालय का काम खत्म होने के बाद चालक घर छोड़ने जा रहा था।
कार दाता कॉलोनी स्थित सीटीओ रोड पर बाजार के आगे मोड़ के पास पहुंची थी। तभी एक राहगीर ने कार के अगले हिस्से से धुआं निकलते देखा और चालक को इसकी जानकारी दी।
कार रुकते ही अधिकारी और चालक बाहर आ गए। इसके बाद आग तेजी से फैली और पूरी कार जलकर क्षतिग्रस्त हो गई। आसपास के लोगों ने डायल-112 और दमकल विभाग को सूचना दी। दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है।
पिपलानी के कल्पना नगर निवासी नवदीप खरे दोपहर में कार से जा रहे थे। गोविंदपुरा टर्निंग के सिग्नल पर पहुंचते ही उन्हें डैशबोर्ड के पास से धुआं दिखाई दिया। उन्होंने तुरंत कार रोककर बाहर निकलने के साथ पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।
मौके पर पहुंचे फायर फाइटर ने आग पर काबू पाया। नवदीप ने बताया कि कार पेट्रोल से चलती है और एसी की वायरिंग में शार्ट सर्किट होने से आग लगी।
गोविंदपुरा थाना प्रभारी अवधेश सिंह तोमर ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। फिलहाल मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है
भोपाल, विश्व ईवी दिवस के अवसर पर बुधवार को राजधानी भोपाल में मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (मैनिट) की ओर से इलेक्ट्रिक वाहन जागरूकता रैली और ईवी एक्सपो का आयोजन किया…
भोपाल, मध्य प्रदेश में 7,500 पुलिस आरक्षकों की भर्ती के लिए कर्मचारी चयन मंडल ने शेड्यूल जारी किया है। आवेदन 22 सितंबर से 6 अक्टूबर तक किए जा सकेंगे।सफल उम्मीदवारों को…
भोपाल, मध्य प्रदेश सरकार ने पेट्रोल, डीजल और CNG पंप संचालकों को लंबित टैक्स असेसमेंट के मामलों में राहत दी है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के पात्र मामलों में व्यापारियों की ओर…
सागर। बंडा-शाहगढ़ क्षेत्र में अवैध जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद बुधवार को सागर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेकर मामले की…
भोपाल । जिला पंचायत की बुधवार को आयोजित साधारण सभा की बैठक हंगामेदार रही। बैठक में बैरसिया क्षेत्र की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्थाओं और स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं का मुद्दा गरमाया…
भोपाल। नजीराबाद थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम कार सवार चार बदमाशों ने प्रापर्टी डीलर पर लोहे की राड और डंडों से हमला कर दिया। हमले में उसके हाथ-पैर में फ्रैक्चर…
भोपाल। सड़क दुर्घटनाओं और इनमें होने वाली जनहानि को कम करने के लिए प्रदेश में सड़क सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता में लिया गया है। सड़क सुरक्षा के कामों में लापरवाही…
भोपाल। मध्य प्रदेश यात्री परिवहन एवं अधोसंरचना ‘मोबिलिटी विजन: 2030’ का लक्ष्य प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों तक परिवहन नेटवर्क का विस्तार करना है। इसके अंतर्गत प्रदेश में 15 हजार से…