छत्तीसगढ़ी फिल्म 'मया के चिन्हारी' का शुभ मुहूर्त, जल्द शुरू होगी शूटिंग
Updated on
12-07-2026 05:53 PM
भिलाई। एनआरके प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनने वाली छत्तीसगढ़ी फिल्म 'मया के चिन्हारी' का शुभ मुहूर्त रायपुर के भाठागांव स्थित एक निजी होटल में विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। फिल्म का निर्माण राजेश नायक और मंजिल जम्भुलकर कर रहे हैं, जबकि निर्देशन की जिम्मेदारी श्रीमंत बारीक निभा रहे हैं।
मुहूर्त समारोह में छॉलीवुड के संस्थापक निर्देशक सतीश जैन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता सुपरहिट निर्देशक मनोज वर्मा ने की। समारोह में छत्तीसगढ़ी एवं भोजपुरी फिल्मों के निर्माता-निर्देशक संतोष जैन, अभिनेता प्रदीप शर्मा और फिल्म की अभिनेत्री हेमा शुक्ला विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
इस अवसर पर निर्माता राजेश नायक और निर्देशक श्रीमंत बारीक ने फिल्म की कहानी, विषयवस्तु और निर्माण से जुड़ी जानकारियां साझा कीं। वहीं सह-निर्माता मंजिल जम्भुलकर ने बताया कि फिल्म की शूटिंग प्रदेश के विभिन्न खूबसूरत लोकेशनों पर की जाएगी।
समारोह में फिल्म के कलाकार लक्षित झांजी, सक्षम नायक, अभिनेता शमशीर सिवानी, निर्देशक पुरूराज साहू, चंद्रशेखर चकोर, अभिनेत्री दीपिका सहित छॉलीवुड की कई जानी-मानी हस्तियां मौजूद रहीं।
मुख्य अतिथि सतीश जैन ने कहा कि निर्माता राजेश नायक लंबे समय से छॉलीवुड से जुड़े हुए हैं और उन्हें छत्तीसगढ़ की लोककला, संस्कृति और संगीत की गहरी समझ है। उन्होंने कहा कि उनकी फिल्मों का संगीत हमेशा दर्शकों के दिलों में उतरता है और 'मया के चिन्हारी' भी गीत-संगीत आधारित एक शानदार फिल्म साबित होगी।
उन्होंने विश्वास जताया कि राजेश नायक के अनुभव और पूरी टीम की मेहनत से यह फिल्म दर्शकों के दिलों पर अमिट छाप छोड़ेगी और सुपरहिट साबित होगी।
कार्यक्रम को मनोज वर्मा, संतोष जैन, प्रदीप शर्मा और हेमा शुक्ला ने भी संबोधित करते हुए पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का संचालन अभिनेता चंद्रशेखर चकोर ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन शमशीर सिवानी ने किया।
भिलाई। उज्जल फिल्म के बैनर तले बनने वाली छत्तीसगढ़ी फिल्म 'मोर मईके' का शुभ मुहूर्त रायपुर के इंद्रप्रस्थ फेस-1 स्थित शिव मंदिर में विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। मुहूर्त पूजा…
भिलाई। एनआरके प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनने वाली छत्तीसगढ़ी फिल्म 'मया के चिन्हारी' का शुभ मुहूर्त रायपुर के भाठागांव स्थित एक निजी होटल में विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ।…
रायपुर (वीएनएस)। आगामी 29 जुलाई को गुरुपूर्णिमा के पावन अवसर पर अघोर पीठ, समवर्ती समूह महुवाटोली (कुनकुरी) द्वारा सेवा, समर्पण एवं मानव कल्याण की भावना के साथ भव्य कार्यक्रम का…
गौरेला पेंड्रा मरवाही । जिले के नवपदस्थ कलेक्टर विजय दयाराम के ने रविवार को अपना कार्यभार ग्रहण किया। भारतीय प्रशासनिक सेवा वर्ष 2015 बैच के अधिकारी दयाराम के ने जनसेवा…
रायपुर। राजधानी रायपुर के लिए यह वर्ष ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण होने जा रहा है। लगभग 18 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद रायपुर को पुनः मुनि संघ का सान्निध्य प्राप्त…
कवर्धा। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर कबीरधाम जिले के सहसपुर लोहारा तहसील में विशेष राजस्व समस्या निवारण शिविरों की श्रृंखला का शुभारंभ शनिवार को मंगल भवन, सहसपुर लोहारा…
रायपुर।उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के निर्देश पर कबीरधाम जिले के सहसपुर लोहारा तहसील में विशेष राजस्व समस्या निवारण शिविरों की श्रृंखला का शुभारंभ शनिवार को मंगल भवन, सहसपुर लोहारा…
बीजापुर, बीजापुर में यातायात पुलिस ने स्टंट कर रहे एक स्कॉर्पियो ड्राइवर पर सख्त कार्रवाई की है। शुक्रवार को मोटरयान अधिनियम के तहत 9 हजार का चालान किया गया। यह कार्रवाई…
जगदलपुर, नारायणपुर जिले के विकास को नई गति देते हुए ग्राम पंचायत कुंदला क्षेत्र में सोनपुर–नारायणपुर–मरोड़ा मार्ग पर बासिंग बहार एवं कुमहला नाला के ऊपर निर्मित उच्च स्तरीय पुल का शुक्रवार…