लंबी अवधि की SIP की है तलाश? ये 5 फंड कराएंगे मालामाल, 25% तक का धांसू रिटर्न!
Updated on
17-09-2026 12:14 PM
नई दिल्ली: देश में कई प्रकार की निवेश की सुविधाएं उपलब्ध हैं, जहां लोग पैसा लगाकर अच्छी-खासी कमाई कर लेते हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड एसआईपी निवेश। मार्केट के जानकार इस प्रकार के निवेश को शेयर बाजार में सीधे निवेश से कम जोखिम वाला मानते हैं। किसी भी म्यूचुअल फंड में एसआईपी के जरिए निवेश का पैसा संबंधित फंड मैनेजर के द्वारा शेयर बाजार, बॉन्ड समेत अन्य जगहों पर लगाया जाता है।
ऐसे में कई ऐसे निवेशक हैं, जिन्हें लंबी अवधि की एसआईपी वाले म्यूचुअल फंड की तलाश है। अगर आपको भी इसकी जरूरत है तो यह खबर आपके लिए खास हो सकती है। हम यहां टॉप 5 एसआईपी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने लंबी अवधि यानी कि 10 साल में 20 फीसदी से लेकर के 24.9 (लगभग 25%) फीसदी तक का बंपर रिटर्न दिया है। आइए अब इनके बारे में जानते हैं।
क्वांट स्मॉल कैप ने 10 वर्षों में कितना रिटर्न दिया है?
क्वांट स्मॉल कैप फंड की बात करें तो इसने अपने पात्र एसआईपी निवेशकों को बीते 10 वर्षों में 24.9 फीसदी यानी कि करीब 25 फीसदी का रिटर्न दिया है। इसकी अभी (16 सितंबर तक) की नेट एसेट वैल्यू (NAV) 314.1783 रुपये है। इसमें आप कम से कम 5 हजार रुपये का निवेश कर सकते हैं और एसआईपी की शुरुआत 1000 रुपये से कर सकते हैं।
निप्पॉन इंडिया स्मॉल कैप ने 10 साल में कितना रिटर्न दिया है?
निप्पॉन इंडिया स्मॉल कैप की बात करें तो इसने बीते 10 वर्षों में 21.4 फीसदी का रिटर्न दिया है। इसकी अभी की NAV 204.616 रुपये की है। इसमें आप कम से कम 5000 रुपये का निवेश कर सकते हैं।
SIP में निवेश के लिए किन बातों का ध्यान रखें?
SIP में निवेश के लिए कई बातों का ध्यान रखना होता है। इनमें सबसे पहली बात यह होती है कि आप सही फंड का चुनाव करें।
अपने वित्तीय लक्ष्य को पहले से सेट रखें। आपको पहले से मालूम होना चाहिए कि आप कितने वर्षों के लिए निवेश कर रहे हैं और कितनी राशि का कर रहे हैं।
किसी भी एसआईपी फंड को चुनने से पहले उसके रिटर्न, जोखिम और फंड के प्रदर्शन को मालूम कर लें।
बाजार के उतार-चढ़ाव से डरे नहीं, बल्कि अपने निवेश को बनाए रखें।
एसआईपी के लिए पेमेंट मोड का भी चुनाव कर लें। आप चाहें तो ऑटो-डेबिट सेट कर सकते हैं, ताकि समय के साथ आपकी एसआईपी जमा हो सके।
समय के साथ स्टेप अप के ऑप्शन को भी चुन सकते हैं। इससे एक तय राशि तय समय पर आपकी एसआईपी में जुड़ती रहती है, इससे आपकी आय बढ़ने पर एसआईपी जमा की राशि भी बढ़ती है और जिसका फायदा रिटर्न के समय अच्छा-खासा देखने को मिल सकता है।
SIP का फुल फॉर्म क्या होता है? SIP का फुल फॉर्म सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान होता है।
SIP कम से कम कितने रुपये से शुरू की जा सकती है? SIP कम से कम 100 रुपये से शुरू की जा सकती है।
क्वांट ELSS टैक्स सेवर ने बीते 10 वर्षों में कितना रिटर्न दिया है? क्वांट ELSS टैक्स सेवर ने बीते 10 वर्षों में 20 फीसदी का रिटर्न दिया है।
यूनियन स्मॉल कैप ने 10 साल में कितना रिटर्न दिया है? यूनियन स्मॉल कैप ने 10 साल में 20.1 फीसदी का रिटर्न दिया है।
एसआईपी कैसे करें? एसआईपी के लिए जरूरी दस्तावेजों के साथ पहले केवाईसी करें। उसके बाद डिजिटल प्लेटफॉर्म जैसे ग्रो, क्वॉइन का उपयोग करने एसआईपी निवेश की शुरुआत कर सकते हैं।
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत और अमेरिका के द्वारा 100 फीसदी टैरिफ लगाने की खबरों के बीच आज घरेलू शेयर बाजार गिरावट के…
नई दिल्ली: सऊदी अरब भारत के टॉप क्रूड सप्लायरों में शामिल है। लेकिन हूती विद्रोहियों ने आजकल उसकी नाक में दम कर रखा है। उन्होंने सऊदी अरब की अहम ईस्ट-वेस्ट…
नई दिल्ली: देश में कई प्रकार की निवेश की सुविधाएं उपलब्ध हैं, जहां लोग पैसा लगाकर अच्छी-खासी कमाई कर लेते हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड एसआईपी निवेश। मार्केट…
UTI AMC के वरिष्ठ उपाध्यक्ष इक्विटी विशाल चोपड़ा बताते हैं कि मिडकैप कंपनियों को उभरते हुए खिलाड़ियों की तरह समझ सकते हैं। स्मॉलकैप कंपनियों की तुलना में मिडकैप कंपनियां ज्यादा…
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज मार्केट वैल्यू के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी है। रिलायंस पांच साल के बॉन्ड इश्यू के जरिए ₹12,500…
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाने की घोषणा की है। यह व्यवस्था 15 अक्तूबर से लागू होगी। इससे डिजिटल पेमेंट्स…