इंग्लैंड टूर की तैयारी कर रहे थे कोहली, 3-4 शतक लगाने का सपना देखा था फिर अचानक कैसे लिया संन्यास, दिग्गज क्रिकेटर का बड़ा खुलासा
Updated on
12-10-2026 01:03 PM
नई दिल्ली: टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली साफ कर चुके हैं कि वह अब टेस्ट क्रिकेट में कभी वापसी नहीं करेंगे। टी20 से वह पहले ही संन्यास ले चुके हैं। सिर्फ वनडे फॉर्मेट खेलने वाले कोहली अगले साल विश्व कप में भारत के लिए आखिरी मैच खेल सकते हैं। विराट अभी भी युवा खिलाड़ियों से ज्यादा फिट हैं। इसके बावजूद उनका टेस्ट क्रिकेट न खेलना भारतीय फैंस को चुभता है। भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान विराट ने अचानक ही टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था। विराट के इस फैसले से सभी को हैरानी हुई थी। अब वसीम जाफर ने इस बारे में खुलकर बात की है और कई खुलासे किए हैं।
विराट ने 12 मई 2025 को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था। अब वसीम जाफर ने अपने यूट्यूब चैनल पर खुलासा किया है कि विराट अपने साथ हो रहे बर्ताव से नाराज थे। इसी वजह से विराट और रोहित ने 5 दिन के अंतराल में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।
लंबा हो सकता था विराट का करियर
वसीम जाफर ने कहा, 'ऐसा लग रहा था कि विराट अपने साथ हुए बर्ताव से थोड़ा नाराज थे। विराट जैसा खिलाड़ी लोगों को मैदान तक खींच लाता है। उनके बहुत बड़े प्रशंसक हैं। वह निश्चित रूप से और अधिक टेस्ट क्रिकेट खेल सकते थे। जब तक हम विराट से खुद नहीं सुनेंगे, तब तक हमें पता नहीं चलेगा। वह इंग्लैंड दौरे की तैयारी कर रहे थे।'
दिल्ली के कोच और अगरकर के बयान एक-दूसरे के उलट
दिल्ली के कोच सरनदीप सिंह ने विराट के संन्यास लेने पर हैरानी जताई थी। विराट जनवरी 2025 में दिल्ली के लिए रणजी खेल रहे थे, क्योंकि बीसीसीआई ने सभी खिलाड़ियों के लिए घरेलू क्रिकेट खेलना जरूरी कर दिया था। इसी दौरान कोहली ने दिल्ली के कोच से अपना प्लान शेयर किया था। सरनदीप के अनुसार वह इंग्लैंड दौरे पर खेलना चाहते थे और तीन-चार शतक बनाने के सपने देख रहे थे। कोहली ने सीरीज से पहले दो इंडिया ए मैच खेलने पर भी बात की थी। हालांकि, अगरकर का बयान इससे अलग था। उनका कहना था कि विराट ने अप्रैल की शुरुआत में उनसे संपर्क किया और कहा कि वह संन्यास लेना चाहते हैं। 2 महीने में ऐसा क्या हुआ, जिससे विराट का प्लान बदल गया। यह अभी भी राज है।
टी20 क्रिकेट छक्के-चौकों का खेल है। जो बल्लेबाज जितने ज्यादा छक्के-चौके मार सकते है, वह टी20 में उतना ही खतरनाक है। हालांकि लगातार अटैक करने की वजह से आउट होने…
नई दिल्ली: पूर्व भारतीय क्रिकेटर और घरेलू क्रिकेट के दिग्गज वसीम जाफर ने चयनकर्ता के रूप में अजीत अगरकर के कार्यकाल की समीक्षा की है। अपने यूट्यूब चैनल पर अजीत…
इंदौर: तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया। कुलदीप यादव की ज0गह टीम का हिस्सा बने प्रिंस को…
नई दिल्ली: भारतीय टीम के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा रणजी ट्रॉफी में खेल रहे हैं। वह सौराष्ट्र की टीम का हिस्सा हैं। उनकी टीम छत्तीसगढ़ का सामना कर रही है। राजकोट…
रांची: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला गुवाहाटी में हुआ था। वेस्टइंडीज ने भारत को 406 रनों का टारगेट दिया। वनडे क्रिकेट में सिर्फ एक बार…