सीने में जहरीला इंजेक्शन देकर यहूदियों को मारा था:अब आदेश टाइप करने वाली 97 साल की महिला को मिली सजा

Updated on 22-12-2022 06:23 PM

1943 में वो लड़की 18 साल की थी, जब उसने नाजियों के साथ काम करना शुरू किया। उसके लिए ये सिर्फ एक नौकरी थी कोई गुनाह नहीं था। उसका काम सिर्फ सेक्रेटरी बनकर अपने कमांडरों के आदेशों को टाइप करना था।

79 साल बाद 20 दिसंबर 2022 को उसे वही आदेश टाइप करने के लिए सजा मिली है। जर्मनी की एक कोर्ट ने व्हील चेयर पर आई 97 साल की एक जर्मन महिला को 10,500 से ज्यादा यहूदियों की हत्या का दोषी पाया है। कोर्ट ने माना है कि वो अपने कमांडरों के साथ इन लोगों की हत्या करने में शामिल थी।

जर्मनी में यह पहला ऐसा मामला नहीं है जब किसी 80 से अधिक उम्र वाले इंसान को बेगुनाह यहूदियों की हत्या का जिम्मेदार ठहराया गया हो। पिछले कई सालों से जर्मनी कई नाजी बुजुर्गों को सेकेंड वर्ल्ड वॉर के दौरान किए गए गुनाहों की सजा दे रहा है। इस पर कई तरह के सवाल उठाए जा चुके हैं। इस स्टोरी में हम जानेंगे की ऐसा क्यों हो रहा है?

पहले पूरा मामला पढ़ें
जर्मनी के इट्जहो कस्बे की कोर्ट ने 97 साल की इर्मगार्ड फर्चनर नाम की महिला को नाजियों के यातना शिविर में 10 हजार से ज्यादा लोगों की हत्या का दोषी पाया है। इस अपराध के लिए उसे 2 साल की सजा मिली है। कोर्ट के प्रवक्ता के मुताबिक 1943 में जब फर्चनर 18 साल की थी तो उसने नाजी सेना के लिए ‘स्टुथऑफ’ नाम के यातना शिविर में टाइपिस्ट की नौकरी की थी। नौकरी करने के दौरान वो यातना शिविर में क्रूरता से मारे जाने वाले लोगों की कागजी कार्रवाई करती थी। कोर्ट के मुताबिक यह काम लोगों को मौत के करीब पहुंचाने के लिए अहम था। इसलिए उसे दोषी मानकर कोर्ट से सजा सुनाई है।

यातना शिविर में जहरीले इंजेक्शन लगाकर दी जाती थी मौत
रिपोर्ट्स के मुताबिक जिस यातना शिविर में द्वीतीय विश्व युद्ध के दौरान फर्चनर काम करती थी उसमें 60 हजार लोगों की मौत हुई थी। नाजी सेना इन लोगों को क्रूर और निर्दयी तरीकों से मारती थे। कुछ लोगों को भागने को कहा जाता फिर पीछे से उन्हें गोली मार दी जाती। कुछ को गैसोलीन और जहरीले फिनोल के इंजेक्शन दिए जाते। वहीं कुछ लोगों को बिना कपड़ों के ठंड में तड़पते हुए छोड़ दिया जाता था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2024
रियाद: सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने एक बार फिर फिलिस्तीन की आजादी की बात कही है। सऊदी प्रिंस ने कहा कि स्वतंत्र फिलिस्तीनी देश के बिना सऊदी अरब इजरायल…
 19 September 2024
तेल अवीव: लेबनान पेजर हमले से ठीक से उबरा भी नहीं था कि एक बार फिर धमाकों की नई लहर देखी गई है। बुधवार को लेबनान में वॉकी-टॉकी में धमाका देखा…
 19 September 2024
वॉशिंगटन: भारतीय मूल की अमेरिकी एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स का आज 59वां जन्मदिन है। सुनीता 19 सितंबर, 1965 को अमेरिका के ओहियो पैदा हुई थीं। उनका सफर एनापोलिस, मैरीलैंड में अमेरिकी नौसेना…
 19 September 2024
लेबनान। लेबनान में मंगलवार को हुए सीरियल पेजर ब्लास्ट के बाद अब आज बुधवार को लेबनान में फिर से ब्लास्ट की खबर है। यह धमाका वॉकी-टॉकी डिवाइस में किया गया है।…
 19 September 2024
नई दिल्ली/इस्लामाबाद । भारत और पाकिस्तान के बीच 64 साल पहले सिंधु जल संधि हुई थी। संधि के कारण भारत को अपनी जरूरतें दरकिनार कर पाकिस्तान के लिए हिमालय की नदियों…
 19 September 2024
 इस्लामाबाद । जम्मू-कश्मीर में शांतिपूर्ण विधायक चुनाव हो रहे हैं और जनता लोकतंत्र के यज्ञ में बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। यह बात पाकिस्तान को हजम नहीं हो रही है।ताजा…
 17 September 2024
बीजिंग: भारत और चीन के बीच रिश्ते में बेहतरी के नए संकेत मिल रहे हैं। भारत चार साल की रुकावट के बाद चीन के लिए सीधी यात्री फ्लाइट फिर से शुरू…
 17 September 2024
न्यूयॉर्क के मेलविल में BAPS स्वामीनारायण मंदिर में तोड़फोड़ हुई है। मंदिर के बाहर मोदी विरोधी नारे लिखे गए हैं। इसका फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।इसे लेकर…
 17 September 2024
फ्लोरिडा में डोनाल्ड ट्रम्प की हत्या की कोशिश करने वाले रयान रॉथ की फोन लोकेशन रिकॉर्ड से नई जानकारी मिली है। अलजजीरा के मुताबिक संदिग्ध ने लगभग 12 घंटे तक…
Advt.