अंतरिक्ष में घूमते 'बवंडर' को देखकर धरतीवासी हैरान, पलक झपकते हुआ गायब, जानें रहस्यमय घटना की सच्चाई

Updated on 01-02-2023 06:54 PM
वॉशिंगटन : अमेरिकी राज्य हवाई के सबसे ऊंचे पहाड़ की चोटी पर लगे कैमरे में कुछ अजीबोगरीब कैद हुआ है। यह रात के अंधेरे में आसमान में किसी घूमते स्पाइरल जैसा प्रतीत हो रहा है। शोधकर्ताओं का मानना है कि इस रहस्यमय घटना का संबंध एक मिलिट्री जीपीएस सैटेलाइट से है जिसे फ्लोरिडा में स्पेसएक्स रॉकेट से लॉन्च किया गया था। ये तस्वीरें 18 जनवरी को जापान के सुबारू टेलिस्कोप की नेशनल एस्ट्रोनॉमिकल ऑब्जर्वेटरी के बाहर मौना केआ (Mauna Kea) के शिखर पर लगे एक कैमरे से कैप्चर की गई थीं।
एक टाइम-लैप्स वीडियो में एक सफेद प्रकाश केंद्र को आसमान में आगे की बढ़ते हुए बाहर की ओर फैलते और एक स्पाइरल बनाते हुए देखा जा सकता है। कुछ सेकेंड बाद यह धुंधला पड़ जाता है और आखिर में गायब हो जाता है। ऑब्जर्वेटरी के एक शोधकर्ता इची तनाका ने कहा कि वह उस रात कोई दूसरा काम कर रहे थे और उन्होंने इसे तुरंत नहीं देखा था। तभी यूट्यूब पर कैमरे की लाइवस्ट्रीम देख रहे एक शख्स ने उन्होंने स्पाइरल का स्क्रीनशॉट भेजा।

स्पेसएक्स के रॉकेट से बना स्पाइरल

तनाका ने कहा कि जब मैंने उसका मैसेज देखा तो वह मेरे लिए हैरान कर देने वाली घटना थी। उन्होंने पिछले साल अप्रैल में भी इसी तरह का एक स्पाइरल देखा था। वह भी स्पेसएक्स लॉन्च के बाद सामने आया था लेकिन वह स्पाइरल अधिक बड़ा और धुंधला था। स्पेसएक्स ने 18 जनवरी की सुबह फ्लोरिडा के केप कैनावेरल स्पेस फोर्स स्टेशन से एक मिलिट्री सैटेलाइट लॉन्च की थी। यह स्पाइरल उसी जगह नजर आया जहां लॉन्च के बाद स्पेसएक्स रॉकेट के होने की उम्मीद जताई जा रही थी।

धुंधले आसमान से नहीं दिखा स्पाइरल

फिलहाल स्पेसएक्स ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है। तनाका ने कहा कि ऑब्जर्वेटरी ने सुबारू टेलिस्कोप के आसपास की निगरानी करने और मौना केआ के साफ आसमान की तस्वीरों को शेयर करने के लिए कैमरा लगाया है। उन्होंने कहा कि धुंधले आसमान को देख रहे शख्स ने इस स्पाइरल को नहीं देखा होगा। लाइवस्ट्रीम को जापानी अखबार असाही शिंबुन के साथ संयुक्त रूप से चलाया जाता है जिस पर अक्सर सैकड़ों दर्शक आ जाते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2024
रियाद: सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने एक बार फिर फिलिस्तीन की आजादी की बात कही है। सऊदी प्रिंस ने कहा कि स्वतंत्र फिलिस्तीनी देश के बिना सऊदी अरब इजरायल…
 19 September 2024
तेल अवीव: लेबनान पेजर हमले से ठीक से उबरा भी नहीं था कि एक बार फिर धमाकों की नई लहर देखी गई है। बुधवार को लेबनान में वॉकी-टॉकी में धमाका देखा…
 19 September 2024
वॉशिंगटन: भारतीय मूल की अमेरिकी एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स का आज 59वां जन्मदिन है। सुनीता 19 सितंबर, 1965 को अमेरिका के ओहियो पैदा हुई थीं। उनका सफर एनापोलिस, मैरीलैंड में अमेरिकी नौसेना…
 19 September 2024
लेबनान। लेबनान में मंगलवार को हुए सीरियल पेजर ब्लास्ट के बाद अब आज बुधवार को लेबनान में फिर से ब्लास्ट की खबर है। यह धमाका वॉकी-टॉकी डिवाइस में किया गया है।…
 19 September 2024
नई दिल्ली/इस्लामाबाद । भारत और पाकिस्तान के बीच 64 साल पहले सिंधु जल संधि हुई थी। संधि के कारण भारत को अपनी जरूरतें दरकिनार कर पाकिस्तान के लिए हिमालय की नदियों…
 19 September 2024
 इस्लामाबाद । जम्मू-कश्मीर में शांतिपूर्ण विधायक चुनाव हो रहे हैं और जनता लोकतंत्र के यज्ञ में बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। यह बात पाकिस्तान को हजम नहीं हो रही है।ताजा…
 17 September 2024
बीजिंग: भारत और चीन के बीच रिश्ते में बेहतरी के नए संकेत मिल रहे हैं। भारत चार साल की रुकावट के बाद चीन के लिए सीधी यात्री फ्लाइट फिर से शुरू…
 17 September 2024
न्यूयॉर्क के मेलविल में BAPS स्वामीनारायण मंदिर में तोड़फोड़ हुई है। मंदिर के बाहर मोदी विरोधी नारे लिखे गए हैं। इसका फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।इसे लेकर…
 17 September 2024
फ्लोरिडा में डोनाल्ड ट्रम्प की हत्या की कोशिश करने वाले रयान रॉथ की फोन लोकेशन रिकॉर्ड से नई जानकारी मिली है। अलजजीरा के मुताबिक संदिग्ध ने लगभग 12 घंटे तक…
Advt.