भारत की इकॉनमी
भारत की जीडीपी 2030 तक $6.17 ट्रिलियन पहुंचने का अनुमान है। अभी भारत की इकॉनमी का साइज $4.15 ट्रिलियन है। भारत तब यूके और जापान को पछाड़कर चौथे नंबर पर पहुंच जाएगा। अभी यूके की इकॉनमी का साइज $4.26 ट्रिलियन है जबकि जापान की जीडीपी $4.38 ट्रिलियन है। 2030 तक यूके की इकॉनमी $5.14 ट्रिलियन तक पहुंच जाएगी और यह जापान ($5 ट्रिलियन) से आगे निकल जाएगी।आईएमएफ के मुताबिक 2030 में फ्रांस की इकॉनमी $4 ट्रिलियन, ब्राजील की $3.2 ट्रिलियन, इटली की $3.04 ट्रिलियन और कनाडा की जीडीपी $3 ट्रिलियन पहुंच जाएगी। इसके बाद रूस ($2.59 ट्रिलियन), मेक्सिको ($2.59 ट्रिलियन), ऑस्ट्रेलिया ($2.48 ट्रिलियन), स्पेन ($2.47 ट्रिलियन), साउथ कोरिया ($2.26 ट्रिलियन), इंडोनेशिया ($2.08 ट्रिलियन), तु्र्की ($1.93 ट्रिलियन), नीदरलैंड ($1.65 ट्रिलियन), सऊदी अरब ($1.65 ट्रिलियन) और पोलैंड ($1.38 ट्रिलियन) का नंबर है।

