Select Date:

भारतीय पायलट स्मित मछार 9,750 घंटे उड़ा चुके हैं व‍िमान, बोइंग 737 के अनुभव ने बचाई 180 यात्रियों की जान

Updated on 01-10-2026 11:56 AM
तेल अवीव: दुबई से इजरायल जा रही जिस फ्लाइट को बुधवार को क्रैश करने की कोशिश की गई, उसे बचाने में एक अहम नाम कैप्टन स्मित मच्छार का है। स्मित मच्छार इस फ्लाइट को उड़ा रहे थे तभी उन पर साथी पायलट ने हमला कर विमान को क्रैश करने की कोशिश की। ऐसे में फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 सिर्फ 40 सेकंड में 14,000 फीट नीचे गिरी। इस दौरान भारतीय पायलट मच्छार का बोइंग 737 विमान उड़ाने का कई साल (9,750 घंटे) का अनुभव काम आया। संकट के दौरान उन्होंने अपनी एक दशक की फ्लाइट ट्रेनिंग का सहारा लिया और आखिरकार 180 यात्रियों को बचाया।

प्रतिबंधित फ्लाइट डेक के अंदर हुई हिंसक झड़प में घायल होने के बावजूद कैप्टन मच्छार के अनुभव ने क्रू को विमान का ऊंचाई पर फिर से कंट्रोल पाने और सऊदी अरब के तबुक की ओर इमरजेंसी डायवर्जन करने में मदद की। कमर्शियल एविएशन में इमरजेंसी के समय की जाने वाली कार्रवाई उड़ान के दौरान बनी प्रक्रियाओं की जानकारी पर बहुत निर्भर है।

मच्छार का अनुभव

कैप्टन मच्छार को बोइंग 737 वैरिएंट के विमानों पर 9,750 घंटे की उड़ान का अनुभव शामिल है। इसमें क्लासिक 737-800 के साथ-साथ आधुनिक 737 MAX 8 और MAX 9 मॉडल शामिल हैं। एक ही फैमिली की कई पीढ़ियों के विमान उड़ाने से कमांडरों को फ्लाइट डायनामिक्स, कंट्रोल कॉलम फीडबैक और इलेक्ट्रॉनिक फ्लाई-बाय वायर ओवरराइड सिस्टम की सहज समझ हो जाती है।

फ्लाईदुबई का विमान जब बुधवार को अपनी 34,000 फीट की क्रूजिग ऊंचाई से अचानक तेजी से नीचे गिरने लगा तो इसी गहरी समझ ने मच्छार को फ्लाइट कंट्रोल के रिस्पॉन्स का आकलन करने और गंभीर शारीरिक परेशानी के बावजूद एयरस्पीड को स्थिर करने में मदद की। कोई नया पायलट शायद इस मुश्किल हालात में विमान को कंट्रोल करने मे कामयाब ना हो पाता।
मच्छार को फ्लाइट सिमुलेटर में कॉकपिट की गंभीर इमरजेंसी, डुअल कंट्रोल से जुड़ी मुश्किलों और उड़ान के दौरान अचानक केबिन का दबाव कम होने (डीकम्प्रेशन) जैसी स्थितियों का सामना करने की प्रैक्टिस सालों तक की थी।
एक्सपर्ट

मच्छार के पायलट-इन-कमांड घंटे

अपने कुल उड़ान समय में से मच्छार ने पायलट-इन-कमांड (PIC) के तौर पर 6,400 घंटे पूरे किए हैं। ये बेहद खास है क्योंकि विमान की सुरक्षा, क्रू के बीच तालमेल और उड़ान के दौरान किसी खराबी की स्थिति में इमरजेंसी कार्रवाई करने की आखिरी जिम्मेदारी PIC की होती है। ऐसे में इस मौके पर उनका PIC का तजुर्बा काम आया।
साल 2022 में डायरेक्ट एंट्री कैप्टन के तौर पर फ्लाईदुबई से जुड़ने से पहले मछार ने मुंबई में स्पाइसजेट के साथ 11 साल बिताए, जहां उन्होंने नवंबर 2020 से 'लाइन ट्रेनिंग कैप्टन' के तौर पर काम किया। इस खास भूमिका में उन्हें असल बोइंग रूट पर दूसरे कमांडरों का मूल्यांकन करने, ट्रेनिंग देने और उनकी जांच का काम सौंपा गया था।

सऊदी अरब में सुरक्षित लैंडिंग

जॉर्डन के एयरस्पेस में हुई जद्दोजहद के दौरान चाकू लगने के बावजूद मच्छार ने केबिन क्रू के साथ मिलकर फ्लाइट डेक को सुरक्षित किया और विमान को स्थिर किया। फ्लाइट क्रू ने बोइंग 737 मैक्स को सऊदी एयरस्पेस में नीचे उतारने (डिसेंट) का काम संभाला तो कम्युनिकेशन बहाल हो गया। हवाई जहाज तबुक रीजनल एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतरा, जिससे सभी 180 यात्रियों और क्रू सदस्यों की जान बच गई।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 October 2026
वॉशिंगटन/तेल अवीव: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई में हुई घटना के बारे में अनोखी जानकारी दी है। ट्रंप ने कहा कि इजरायली प्रधानमंत्री…
 01 October 2026
तेल अवीव: दुबई से इजरायल जा रही जिस फ्लाइट को बुधवार को क्रैश करने की कोशिश की गई, उसे बचाने में एक अहम नाम कैप्टन स्मित मच्छार का है। स्मित…
 01 October 2026
दुबई: दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट को अपनी बहादुरी से क्रैश होने से बचाने वाले हीरो भारतीय पायलट की दुनिया भर में तारीफ हो रही है।…
 01 October 2026
तेल अवीव: फ्लाईदुबई के विमान को हाईजैक और क्रैश करने की कथित कोशिश ने दुनिया का ध्यान खींचा है। ये घटना बुधवार को हुई, जब इजरायली यात्रियों से भरा विमान…
 01 October 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की ओर से बार फिर वैश्विक मंच से कश्मीर मुद्दे को उठाया गया है। जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के 63वां सत्र में पाकिस्तानी प्रतिनिधि ने कहा…
 01 October 2026
तेल अवीव: दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में हुई घटना के बाद भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार का नाम नेताओं की जुबान से लेकर सोशल मीडिया…
 01 October 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की जमीन का दुनिया की सबसे प्राचीन सभ्यताओं से जुड़ाव रहा है। इसमें सिंधु सभ्यता और दूसरी संस्कृतियां शामिल रही हैं, जो दुनिया को आकर्षित करती हैं। पाकिस्तान…
 30 September 2026
पेरिस: एफिल टॉवर का संचालन करने वाली कंपनी SETE के चीफ एग्जीक्यूटिव अपने पद से हट जाएंगे। यह कदम हिंदू धार्मिक समूह (BAPS) के दौरे के दौरान महिला कर्मचारियों की…
 30 September 2026
मनीष गुप्ता, न्यूयॉर्क से: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की इस बार की बैठक अखाड़ा बन गई। रूस-यूक्रेन युद्ध, महंगे तेल की हाय-हाय, डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को नक्शे से मिटाने…
Advt.