Select Date:

इंडियन बास्केट क्रूड भी आ गया नीचे, नोएडा में आज भी पेट्रोल 102 तो डीजल 95 के पार

Updated on 26-06-2026 03:01 PM
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच डील होने के बाद से इंटरनेशनल क्रूड मार्केट (Crude Oil Market) में गिरावट ही आ रही है। स्थिति यह है कि अब क्रूड ऑयल का दाम युद्ध शुरू होने से पहले के स्तर पर आ गया। इसी के साथ इंडियन बास्केट क्रूड के दाम भी कम हुए हैं। लेकिन भारत में पेट्रोल-डीजल बेचने वाली सरकारी तेल कंपनियों ने शुक्रवार, 26 जून 2026, को भी दाम में कोई बदलाव नहीं किया।

पिछले महीने 4 बार बढ़े हैं दाम

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव बीतने के बाद ही पेट्रोलियम कंपनियों ने बीते मई महीने में चार बार दाम बढ़ा चुकी है। ऐसा महज 11 दिनों में हुआ है। सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों ने सबसे पहले 15 मई 2026 को पेट्रोल 3 रुपये और डीजल 3.29 पैसे महंगा किया था। इसके बाद 19 मई को पेट्रोल 87 पैसे तो डीजल 91 पैसे, 23 मई 2026 को पेट्रोल 87 पैसे तो डीजल 91 पैसे और 25 मई 2026 को पेट्रोल 2.61 रुपये और डीजल 2.71 रुपये महंगा किया था। उसके बाद दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

4 महानगरों में पेट्रोल का दाम

तेल कंपनियों की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली में आज पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। कोलकाता में इसकी कीमत 113.51 रुपये, मुंबई में 111.21 रुपये और चेन्नई में 107.77 रुपये है।

डीजल की कीमत क्या है

सरकारी ऑयल कंपनियों के मुताबिक बुधवार को दिल्ली में डीजल का प्रति लीटर दाम 95.20 रुपये है। कोलकाता में यह 99.02 रुपये, मुंबई में 97.83 रुपये और चेन्नई में 99.55 रुपये प्रति लीटर है। कच्चे तेल की कीमत में हाल में काफी बढ़ोतरी हुई है। ईरान युद्ध शुरू होने के बाद यह करीब 50 फीसदी महंगा हो गया है।

सस्ता ही हो रहा है क्रूड ऑयल

अमेरिका और ईरान में डील होने के बाद से ही इंटरनेशनल क्रूड मार्केट नरम पड़ रहा है। भारत सरकार के पेट्रोलियम प्लानिंग एंड एनालिसिस सेल (PPAC) के डेटा के अनुसार, 24 जून को इंडियन बास्केट की औसत कीमत 70.71 डॉलर प्रति बैरल थी। चालू जून महीने के लिए इंडियन बास्केट की औसत कीमत 86.31 डॉलर प्रति बैरल रही, जबकि फरवरी 2026 में यह औसत 72.47 डॉलर प्रति बैरल थी। यदि स्पॉट मार्केट की बात करें तो आज सुबह करीब छह बजे स्टेंडर्ड ब्रेंट क्रूड ऑयल 0.66 फीसदी या 0.50 डॉलर प्रति बैरल घट कर $74.76 पर ट्रेड हो रहा था। डब्ल्यूटीआई क्रूड भी 0.60 फीसदी या 0.43 डॉलर की नरमी के साथ 71.49 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड हो रहा था।

पेट्रोल-डीजल के घटेंगे दाम?

क्रूड के दाम घटने के बाद सबसे बड़ा सवाल उठता है कि क्या घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल के दाम घटेंगे? इस पर इंडस्ट्री के एक अधिकारी का कहना है कि इस समय पेट्रोल-डीजल की कीमतें इंटरनेशनल क्रूड मार्केट में रोजाना होने वाले उतार-चढ़ाव के आधार पर तय नहीं की जाती हैं। इसके बजाय आमतौर पर पिछले दो हफ्तों या महीने की औसत ऑयल कीमतों के आधार पर तय होती हैं। नतीजतन, अगर इंटरनेशनल दरें कम बनी रहती हैं तो क्रूड की कीमतों में हालिया गिरावट का फायदा पंप तक पहुंचने में समय लग सकता है। उन्होंने बताया कि सरकारी तेल कंपिनयों ने युद्ध शुरू होने के बाद ग्लोबल क्रूड की कीमतों में बढ़ोतरी के बावजूद लगभग ढाई महीने तक रिटेल कीमतें स्थिर रखी थीं। उसके बाद ही थोड़ी बढ़ोतरी की थी।

ऐसे चेक करें भाव

पेट्रोल-डीजल के भाव जब भी बदलते हैं, तब सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily)। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के बाद स्पेस देकर अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP के बाद स्पेस देकर अपने शहर का कोड लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPRICE के बाद स्पेस देकर अपने शहर का कोड लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 June 2026
नई दिल्ली: डिजिटल पेमेंट में धोखाधड़ी के शिकार होने को लेकर रिजर्व बैंक (RBI) ने अपनी फाइनल गाइडलाइंस जारी कर दी है। इसके तहत अगर किसी के साथ 50,000 रुपये…
 26 June 2026
नई दिल्ली: छोटे इंटरनेशनल स्पोक एयरपोर्ट से दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े हब एयरपोर्ट के माध्यम से कनेक्टिंग इंटरनेशनल फ्लाइट पकड़ने वाले लोगों की सुविधा के लिए हब एंड स्पोक…
 26 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच डील होने के बाद से इंटरनेशनल क्रूड मार्केट (Crude Oil Market) में गिरावट ही आ रही है। स्थिति यह है कि अब क्रूड…
 26 June 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में काफी गिरावट आई है। होर्मुज स्ट्रेट से धीरे-धीरे ट्रैफिक सामान्य हो रहा है। इससे गुरुवार को कच्चा तेल ईरान युद्ध के…
 24 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत की कुछ अच्छी बातें निकल कर सामने आईं हैं। संकेत मिले हैं कि दोनों देश के वार्ताकार अगले 60 दिनों…
 24 June 2026
नई दिल्‍ली: ऋषभ पंत की सैलरी में 12 करोड़ रुपये की भारी-भरकम कटौती पर दिग्‍गज उद्योगपति हर्ष गोयनका ने चुटकी ली है। उन्‍होंने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म 'एक्‍स' पर एक पोस्‍ट…
 24 June 2026
नई दिल्ली: बाजार नियामक सेबी ने मंगलवार को एक बड़ा प्रस्ताव रखा है। इसके तहत स्टॉक ब्रोकर, म्यूचुअल फंड हाउस, इन्वेस्टमेंट एडवाइजर और पोर्टफोलियो मैनेजर जैसी कंपनियां अब अपने ब्रांड…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी को लंदन हाई कोर्ट से एक और बड़ा झटका लगा है। अदालत ने बैंक ऑफ इंडिया के पक्ष में फैसला सुनाते हुए नीरव…
 24 June 2026
नई दिल्ली: किसानों की आय बढ़ाने और कृषि क्षेत्र में पारदर्शिता लाने के लिए केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने एक बड़ा निर्देश जारी किया है। उन्होंने देश…
Advt.