'बलूचिस्तान की कौम जीतेगी'
मीर यार ने अपने पोस्ट के साथ एक वीडियो साझा किया है,जिसमें बलूच बच्चे पाकिस्तानी पुलिस की गाड़ी पर जूते मार रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कहा कि बलूचिस्तान गणराज्य की बहादुर और देशभक्त बलूच कौम यह युद्ध जीत रही है।पाकिस्तान की हमलावर बाहरी ताकतें पहले ही अपनी पकड़ खो चुकी हैं। हमारे बच्चे ही बलूचिस्तान की भविष्य की सेना, डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, विधायक, प्रोफेसर, शिक्षक, राजदूत और बलूचिस्तान गणराज्य की असली संपत्ति हैं।









