भारत छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमान विकसित करने की दिशा में काम कर रहा है, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बड़ा ऐलान
Updated on
28-09-2026 11:30 AM
नई दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ी घोषणा करते हुए कहा है कि भारत पांचवीं पीढ़ी के साथ-साथ छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमान विकसित करने की दिशा में भी काम कर रहा है। रक्षा मंत्री ने कहा कि इस मार्ग पर चुनौतियां जरूर आएंगी, लेकिन देश का संकल्प पूरी तरह अडिग है और भारत अगले दशक में रक्षा निर्माण में एक बड़ा कदम उठाने के लिए तैयार है। भारत अपने पांचवीं पीढ़ी के स्वदेशी स्टील्थ फाइटर जेट ( AMCA ) प्रोजेक्ट पर काम करने के साथ-साथ एयरोस्पेस प्रोपल्शन, स्वदेशी विमान और ड्रोन इंजन विकसित करने पर भी जोर दे रहा है।
जो देश टेक्नोलॉजी में नेतृत्व करेगा, उसे युद्ध के मैदान में बढ़त हासिल होगी
उन्होंने कहा कि देश का लक्ष्य बिना किसी विघटन के आगे बढ़ना और संघर्ष के बिना सकारात्मक बदलाव लाना है। अपने संबोधन के दौरान राजनाथ सिंह ने यह भी कहा कि जो राष्ट्र प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नेतृत्व करेगा, उसे युद्ध के मैदान में बढ़त हासिल होगी। उन्होंने पिछले एक दशक में रक्षा क्षेत्र में हुई प्रगति के साथ-साथ सशस्त्र बलों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने के लिए उठाए गए कुछ कदमों को भी रेखांकित किया।
हमारा उद्देश्य किसी देश को पीछे छोड़ना नहीं है
विश्व व्यवस्था में भारत की स्थिति पर राजनाथ सिंह ने कहा कि मेरा मानना है कि हम एक सभ्यतागत शक्ति हैं। हमारे उत्थान का उद्देश्य किसी दूसरे देश को पीछे छोड़ना या मौजूदा व्यवस्था को खत्म करना नहीं है; बल्कि यह सामूहिक और समावेशी विकास के बारे में है। हमारा लक्ष्य – बिना विघटन के उत्थान, संघर्ष के बिना सकारात्मक बदलाव करना है।
अगले 25 वर्षों के लिए योजना
राजनाथ सिंह ने कहा कि युद्ध के मैदान में बढ़त तकनीकी श्रेष्ठता से तय होगी। उन्होंने कहा कि इसीलिए भारत मौजूदा हथियार प्रणालियों से आगे की सोच रहा है और अगले 10, 20 और 25 वर्षों के लिए क्षमताओं की योजना बना रहा है। राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि भारत स्वदेशी विमान और ड्रोन इंजन विकसित करने की दिशा में भी काम कर रहा है और उन्होंने एयरोस्पेस प्रोपल्शन को देश की दीर्घकालिक रक्षा महत्वाकांक्षाओं का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बताया।
व्योमश चन्द्र जुगरान: उत्तराखंड के हिमालय क्षेत्र में वृक्ष रेखा और हिमरेखा के बीच की खूबसूरत भौगोलिक संरचनाएं 'बुग्याल' कहलाती है। 10 से 13 हजार फीट की ऊंचाई पर मीलों…
नई दिल्ली: जाने-माने जिओ पॉलिटिकल एक्सपर्ट ब्रह्मा चेलानी ने अमेरिका और चीन के बीच बनते अनौपचारिक 'G2' (दो देशों के प्रभुत्व वाले) ढांचे को लेकर दुनिया को आगाह किया है।…
नई दिल्ली: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ विपक्ष के विरोध प्रदर्शन के बीच जंतर-मंतर पर अग्रवाल और वैश्व संगठनों के सदस्यों ने ज्ञानेश कुमार के समर्थन में प्रदर्शन किया। राहुल…
नई दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ी घोषणा करते हुए कहा है कि भारत पांचवीं पीढ़ी के साथ-साथ छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमान विकसित करने की दिशा में…
नई दिल्ली: भारत की रक्षा उत्पादन क्षमता को बढ़ाने में राफेल लड़ाकू विमानों का सौदा अहम भूमिका निभा सकता है। रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने कहा है कि फ्रांस…
नई दिल्ली: भारत में अपने कार्यकाल को याद करते हुए बांग्लादेश के हाई कमिश्नर ने कश्मीर के स्कूल का दिलचस्प अनुभव शेयर किया है। उन्होंने बताया कि करीब तीन सप्ताह…