दिल्ली-NCR समेत देश के किन-किन हिस्सों में ठंड बढ़ाएगी बारिश? जानिए वेदर अपडेट

Updated on 15-09-2024 04:54 PM
बीते कुछ दिनों की बारिश के बाद दिल्ली-एनसीआर का मौसम काफी सुहाना हो गया है। लोगों को ठंड का अहसास होने लगा है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज आसमान में बादल छाए रहेंगे, हल्की बारिश की भी संभावना है। बीच-बीच में धूप के दर्शन भी हो सकते हैं। वहीं उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा में भी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश के कारण लैंडस्लाइड का खतरा भी मंडरा रहा है।

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम?


मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रह सकता है। इसके बाद 16 सितंबर को मौसम शुष्क रहेगा। आंशिक बादल रहेंगे। अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रह सकता है। इसके बाद 17 से 19 सितंबर तक बूंदाबांदी हो सकती है। बादल छाए रह सकते हैं। अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 से 25 डिग्री तक रह सकता है। 20 सितंबर से मौसम फिर शुष्क हो जाएगा। अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रह सकता है।

हिमाचल में बारिश के कारण 40 से अधिक सड़कें बंद


हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश जारी रहने के कारण शनिवार को कुल 42 सड़कें वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दी गईं। मौसम विभाग के अनुसार, दो दिनों से राज्य के कुछ हिस्सों में मध्यम बारिश जारी है और कटौला में सर्वाधिक 78.5 (मिलीमीटर) मिमी बारिश दर्ज की गई। आज भी हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (एसईओसी) के अनुसार, बारिश, भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ के कारण शिमला में सबसे अधिक 18 सड़कें बंद रहीं, जबकि कांगड़ा में 10, मंडी में नौ, कुल्लू में तीन और बिलासपुर तथा सिरमौर जिलों में एक-एक सड़क बंद हुई।

उत्तराखंड में भारी बारिश का कहर, चार लोगों की मौत


उत्तराखंड के कई स्थानों खासतौर से कुमाऊं क्षेत्र में पिछले 24 घंटों में हुई भारी बारिश के कारण चार लोगों की मौत हो गई और दो अन्य लोग लापता हो गए जबकि जगह-जगह लैंडस्लाइड होने से राष्ट्रीय राजमार्गों सहित 478 सड़कें यातायात के लिए बाधित हो गईं। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कुमाऊं क्षेत्र के हल्द्वानी में 337 मिलीमीटर, नैनीताल में 248 मिमी, चंपावत में 180 मिमी, चोरगलिया में 149 मिमी, रुद्रपुर में 127 मिमी, धारी में 105 मिमी, कालाढूंगी में 97 मिमी, पिथौरागढ़ में 93 मिमी, जागेश्वर में 89.50 मिमी, किच्छा में 85 मिमी, सीतलाखेत में 75.5 मिमी, कनालीछीना में 75 मिमी, बनबसा में 71 मिमी, सल्ट में 66.5 मिमी, सितारगंज में 66 मिमी और अल्मोड़ा में 60 मिमी बारिश दर्ज की गई।

राजस्थान में लोगों को भारी बारिश से राहत


राजस्थान में कई दिनों से जारी भारी बारिश से लोगों को शनिवार को राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी कुछ दिन राज्य के अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार सुबह तक के 24 घंटों में राजस्थान में कहीं कहीं पर बारिश दर्ज की गई है। इस दौरान सर्वाधिक बारिश सैपऊ (धौलपुर) में 32 मिलीमीटर दर्ज की गई। इसके अलावा सांचौर (जालौर) में 17.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है, कई और जगह हल्की बारिश हुई।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2024
नई दिल्ली: चीन के शंघाई शहर में सोमवार को ‘बेबिंका’ तूफान ने दस्तक दी जो पिछले 75 साल में शहर में आया सबसे शक्तिशाली तूफान है। इस तूफान के कारण जनजीवन…
 18 September 2024
नई दिल्ली: देश में एक देश एक चुनाव को आज मोदी कैबिनेट से मंजूरी मिल गई। वन नेशन वन इलेक्शन के लिए एक कमेटी बनाई गई थी जिसके चेयरमैन पूर्व राष्ट्रपति…
 17 September 2024
महाराष्ट्र के बुलढाणा से विधायक संजय गायकवाड़ ने राहुल गांधी को लेकर विवादित बयान दिया है। संजय ने सोमवार को कहा, 'राहुल गांधी पिछड़ों, आदिवासियों का आरक्षण खत्म करना चाहते…
 17 September 2024
सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को कई राज्यों में आरोपियों की संपत्ति पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ सुनवाई करेगा। याचिकाकर्ता जमीयत उलेमा-ए-हिंद का आरोप है कि BJP शासित राज्यों में मुसलमानों को…
 17 September 2024
पश्चिम बंगाल सरकार ने कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में 9 अगस्त को ट्रेनी डॉक्टर के रेप-मर्डर मामले में हड़ताली जूनियर डॉक्टरों की 5 में से 3…
 17 September 2024
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने 74वें जन्मदिन के मौके पर ओडिशा के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने गणेश पूजन विवाद पर पहली बार प्रतिक्रिया दी। उन्होंने भुवनेश्वर के जनता मैदान…
 17 September 2024
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में 9 अगस्त को ट्रेनी डॉक्टर से रेप-मर्डर केस पर सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार (17 सितंबर) को सुनवाई हुई। सुप्रीम कोर्ट ने…
 17 September 2024
गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को मोदी सरकार के 100 दिन का रिपोर्ट कार्ड पेश किया। अमित शाह ने कहा कि सरकार के कार्यकाल के दौरान एक देश एक…
 16 September 2024
नई दिल्ली । राजधानी दिल्ली में सबसे बड़ा सवाल यही है कि अरविंद केजरीवाल के बाद मुख्यमंत्री कौन बनेगा? भाजपा, कांग्रेस और सत्तारुढ़ आम आदमी पार्टी के नेताओं की बयानबाजी के…
Advt.