हलफनामे में स्कूटी, 13 करोड़ की रोल्स रॉयस में मैथिली ठाकुर, कंगना बोलीं- हमें जनता के पैसे में दिलचस्पी नहीं
Updated on
21-09-2026 01:48 PM
मैथिली ठाकुर की आलोचना होते देख कंगना रनौत उनके सपोर्ट में उतर आईं हैं। दरअसल लोक गायिका और बिहार की 26 साल की MLA मैथिली ठाकुर को हाल ही में एक लग्जरी गाड़ी रोल्स रॉयस में घूमते देखे जाने पर सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। ट्रोल करने वालों को एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत ने जवाब देते हुए कहा कि हम क्यों अच्छी जिंदगी नहीं जी सकते।
सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है कि बिहार की विधायक मैथिली ठाकुर ने अपने चुनावी हलफनामे में एक होंडा एक्टिवा और 3 करोड़ की नेट वर्थ बताई थी। हाल ही में वह 13 करोड़ रुपये की रोल्स रॉयस कार में दिखी थीं। इसकी ओनरशिप कन्फर्म नहीं हुई है।
'यंग विधायक को लग्जरी कार इस्तेमाल करने के लिए ट्रोल किया जा रहा'
इस पोस्ट पर पलटवार करते हुए कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'कुछ लोगों को तब बुरा लगता है जब वे राजनेताओं को अच्छी जिंदगी जीते हुए देखते हैं। अभी हमारे एक युवा विधायक को लग्जरी कार इस्तेमाल करने के लिए ट्रोल किया जा रहा है। हम भले ही समाज सेवा करते हों लेकिन हमारा अपना करियर, जिंदगी और लोकप्रियता भी है।'
'हमें जनता के पैसे में कोई दिलचस्पी नहीं है'
कंगना ने कहा, 'हम निस्वार्थ भाव से जनहित में काम करते हैं लेकिन कुछ लोगों को हमारी अच्छी जिंदगी देखकर तकलीफ होती है। क्यों नहीं? हम अच्छी जिंदगी क्यों नहीं जी सकते? हमें जनता के पैसे में कोई दिलचस्पी नहीं है लेकिन हमसे यह उम्मीद करना कि हम हमेशा गरीब और बेजान जिंदगी जिएं, बिल्कुल बेतुका है।'
हम निस्वार्थ भाव से जनहित में काम करते हैं लेकिन कुछ लोगों को हमारी अच्छी जिंदगी देखकर तकलीफ होती है। क्यों नहीं? हम अच्छी जिंदगी क्यों नहीं जी सकते? हमें जनता के पैसे में कोई दिलचस्पी नहीं है लेकिन हमसे यह उम्मीद करना कि हम हमेशा गरीब और बेजान जिंदगी जिएं, बिल्कुल बेतुका है।
कंगना रनौत
बिहार विधानसभा की सबसे यंग विधायकों में से एक
बता दें कि मैथिली ठाकुर भारत की लोकप्रिय शास्त्रीय और पारंपरिक संगीत गायिका हैं। वह बीजेपी की सदस्य और दरभंगा जिले के अलीनगर सीट से विधायक हैं। वह बिहार विधानसभा की सबसे युवा विधायकों में से एक हैं। 2025 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार मैथिली ठाकुर 84915 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर आरजेडी के बिनोद मिश्रा रहे थे। मैथिली ठाकुर हिंदी, बंगाली, मैथिली, उर्दू, मराठी, भोजपुरी, पंजाबी, तमिल , अंग्रेजी और अन्य भारतीय भाषाओं में प्रमुख रूप से मौलिक गीत, कवर गीत और पारंपरिक लोक संगीत गाए हैं।
सुशांत की मौत ते बाद कहा था- बॉलीवुड के गाने नहीं, लोक गीत और पारंपरिक संगीत ही गाएंगी
बताते चलें कि मैथिली ठाकुर ने जून 2020 में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद एक बड़ा ऐलान किया था। उन्होंने ने सोशल मीडिया और फेसबुक लाइव के जरिए बताया था कि सुशांत सिंह राजपूत की हुई मौत से उन्हें और उनके परिवार को काफी गहरा सदमा लगा है। उन्होंने घोषणा की थी कि अब से उनके या उनके भाई के यूट्यूब चैनल पर बॉलीवुड फिल्मों के गानों के नए कवर वीडियो अपलोड नहीं किए जाएंगे। उन्होंने अपनी बातें रखते हुए ये साफ कहा था कि वह अपनी पसंद और संस्कृति के मुताबिक लोक गीत और पारंपरिक संगीत ही गाएंगी और किसी भी बात पर कोई समझौता नहीं करेंगी।
'शेप ऑफ यू' फेम ब्रिटिश सिंगर एड शीरन शनिवार को फिलाडेल्फिया में LIVE कॉन्सर्ट कर रहे थे। इस दौरान जहां स्टेज के सामने 50,000 लोगों की भीड़ थी, वहीं 35…
'बिग बॉस 20' के हालिया 'वीकेंड का वार' एपिसोड में सलमान खान बेहद गुस्से में दिखे थे। उन्होंने बिना कटरीना कैफ का नाम लिए, सोशल मीडिया पर सेलेब्रिटीज के बारे…
पारिवारिक मूल्यों, संस्कारों और साफ-सुथरे पारिवारिक ड्रामे के लिए मशहूर फिल्ममेकर सूरज बड़जात्या एक बार फिर से अपनी नई फिल्म के साथ इतिहस दोहराने बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं।…
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म 'द वन' रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई है। यह फिल्म बिहार के बिहटा में वन देवी मंदिर की कहानी पर…
हुमा कुरैशी और मृणाल ठाकुर की सोशल-थ्रिलर फिल्म 'पूजा मेरी जान' आखिरकार OTT पर रिलीज होने वाली है। डायरेक्टर नवजोत गुलाटी की यह फिल्म चार साल से अटकी हुई थी।…
साल 2024 में रिलीज विजय सेतुपति की 'महाराजा' आपको याद होगी। मूल रूप से तमिल में बनी यह नियो-नॉयर एक्शन थ्रिलर फिल्म, जहां बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी, वहीं…
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' में एक मजेदार स्पेशल एपिसोड में कॉमेडियन गौरव गुप्ता, वरुण ग्रोवर और गौरव कपूर हॉट सीट पर पहुंचे…