'मन की बात' में पीएम मोदी ने 'सर्जिकल स्ट्राइक' का किया जिक्र, बोले- 10 साल पहले पूरी दुनिया हो गई थी हैरान
Updated on
27-09-2026 11:21 AM
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘ मन की बात ' कार्यक्रम के जरिए देश के लोगों के साथ अपने विचार साझा कर रहे हैं। 138वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले सर्जिकल स्ट्राइक का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि 10 वर्ष पहले 28-29 सितंबर, 2016 को भारतीय सेना ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर सर्जिकल स्ट्राइक की थी।
LOC के उस पार जाकर हमारे वीर जवानों ने जिस तरह आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई की थी, वो देख दुनिया हैरान थी। सर्जिकल स्ट्राइक ने डंके की चोट पर पूरी दुनिया के सामने भारत की आतंकवाद विरोधी नीति का एक नया उदाहरण प्रस्तुत किया था।
पीएम मोदी बोले- आतंकवाद के खिलाफ भारत की जीरो टॉलरेंस की नीति
पीएम मोदी ने कहा कि बीते एक दशक में बालाकोट की एयर स्ट्राइक से लेकर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ तक भारत ने बार-बार ये स्पष्ट संदेश दिया है कि अगर आतंकवादी भारत पर आंख उठाएंगे, तो उसका करारा जवाब दिया जाएगा। अब आज का भारत आतंकवाद के खिलाफ जीरों टॉलरेंस की नीति लेकर चल रहा है, और हम इसके नतीजे भी देख रहे हैं।
नई दिल्ली: भारत में अपने कार्यकाल को याद करते हुए बांग्लादेश के हाई कमिश्नर ने कश्मीर के स्कूल का दिलचस्प अनुभव शेयर किया है। उन्होंने बताया कि करीब तीन सप्ताह…
नई दिल्ली: विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने हाल ही में संयुक्त राष्ट्र महासभा ( UNGA ) के अपने संबोधन में महात्मा गांधी के प्रसिद्ध वचनों को याद किया। जयशंकर ने…
नई दिल्ली: संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र को संबोधित करते हुए विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया। उन्होंने कहा कि आतंकवाद…
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘ मन की बात ' कार्यक्रम के जरिए देश के लोगों के साथ अपने विचार साझा कर रहे हैं। 138वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…
कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के ‘करीब 12 विधायकों की दो शादियां हैं’ वाले बयान पर विवाद हो गया है। उन्होंने गुरुवार को विधानसभा में बेंगलुरु में बढ़ते शहरीकरण और…
अर्नब चक्रवात के असर से उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़ समेत 8 राज्यों में तेज बारिश हो रही है। बंगाल की खाड़ी में बना मौसमी सिस्टम अब दक्षिण छत्तीसगढ़ से उत्तर-पूर्व…
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अक्टूबर से मणिपुर, नागालैंड और अरुणाचल प्रदेश के 'अशांत इलाकों' में आर्म्ड फोर्सेज (स्पेशल पावर्स) एक्ट, 1958 ( AFSPA ) को छह महीने के…