रेकॉर्ड गिरावट
साइबरमीडिया रिसर्च (CMR) के वीपी प्रभु राम ने कहा कि भारत के स्मार्टफोन एक्सपोर्ट को ऐपल के मैन्युफैक्चरिंग शिफ्ट से फायदा मिल रहा है, लेकिन उन्होंने चेतावनी दी कि ग्रोथ को बनाए रखना ग्लोबल डिमांड पर निर्भर करेगा। एक रिपोर्ट के मुताबिक जून तिमाही में ग्लोबल स्मार्टफोन शिपमेंट में 11% गिरावट आई और यह 2013 के बाद सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई।इस गिरावट की मुख्य वजह मेमोरी-चिप की लगातार कमी और कंपोनेंट की बढ़ती लागत है। इसके कारण मैन्युफैक्चरर्स को बढ़ी हुई कीमतें ग्राहकों पर डालनी पड़ी हैं। इस साल स्मार्टफोन शिपमेंट में 13.9% की रेकॉर्ड गिरावट का अनुमान है। एक रिपोर्ट के मुताबिक मेमोरी शॉर्टेज की समस्या 2027 तक बनी रहने की आशंका है।









