अमृतसर में दोगुना हुआ किराया
इस बीच शुक्रवार को अमृतसर से हवाई किराए में भारी उछाल आया। कुछ उड़ानों का किराया ₹8,000 तक पहुंच गया, जबकि सामान्य वन-वे किराया लगभग ₹4,000 होता है। लुधियाना से शनिवार की फ्लाइट के किराए में दिन भर उतार-चढ़ाव देखने को मिला। किराया बढ़कर ₹12,987 तक पहुंच गया और फिर रात 8 बजे घटकर ₹4,301 हो गया।अमृतसर के ट्रैवल एजेंट दिलीप ने कहा, "जिन लोगों को आगे की यात्रा करनी है, खासकर इंटरनेशनल फ्लाइट लेनी है, उनके पास विकल्प कम हैं। फ्लाइट कैंसिल होने या कनेक्टिंग फ्लाइट छूटने से बचने के लिए उन्हें महंगे टिकट खरीदने पड़ रहे हैं।" शुक्रवार शाम तक चंडीगढ़ से दिल्ली के फ्लाइट और कैब के किराए में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ।

