'मैं इन्हें देशद्रोही बोल रहा', मनोज मुंतशिर ने जंतर-मंतर प्रदर्शनकारियों को कोसा, लोगों ने जमकर खदेड़ा
Updated on
22-07-2026 02:53 PM
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और हिंसा को देख जहां आंख नम है, हर दिल मायूस है, नाराज है, वहीं 50 साल के मनोज मुंतशिर ने एक हालिया इंटरव्यू में जंतर-मंतर के प्रदर्शनकारियों को 'देशद्रोही' बता दिया है। वो भी 'पूरी जिम्मेदारी' से। हालांकि, ऐसा कहते ही वह लोगों के निशाने पर आ गए हैं। जहां कुछ यूजर्स उन्हें 'आदिपुरुष' के छिछोरे डायलॉग्स की याद दिला रहे हैं, वहीं कुछ ने प्रार्थना की है कि आज की पीढ़ि जो झेल रही है, वह गीतकार की आने वाली पीढ़ियों को ना झेलनी पड़े।
यूपी के अमेठी में पैदा हुए मनोज मुंतशिर ने अपनी इस नई बातचीत में साफ-साफ कहा है कि वह कभी जंतर-मंतर नहीं जाएंगे, क्योंकि प्रदर्शनकारियों के साथ जो लोग हैं, उनके साथ खड़े होना उन्हें पंसद नहीं है। 'टाइम्स नाउ नवभारत' संग बातचीत में वह कहते हैं, 'मैं कभी जंतर-मंतर नहीं जाऊंगा.... इसलिए नहीं जाऊंगा कि जो लोग रिप्रजेंट कर रहे हैं इस वक्त जंतर-मंतर को, सैडली... वो ऐसे लोग नहीं हैं, जिनके साथ खड़े होकर मुझे अच्छा लगेगा।'
NEET पेपर लीक, आत्महत्याओं पर भी बोले मनोज मुंतशिर
हालांकि, इस बातचीत के दौरान NEET पेपर लीक के लिए मनोज मुंतशिर ने मोदी सरकार को जिम्मेदार माना। जब मनोज मुंतशिर से कॉकरोच जनता पार्टी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'इस देश के युवा कॉकरोच जनता पार्टी से बेहतर के हकदार हैं। इस दुनिया में कौन कह सकता कि NEET का पेपर लीक हुआ तो यह बहुत अच्छा हुआ? कौन बोलेगा ये... ये गलत हुआ। एक बच्चे की भी अगर जान गई है तो यह पूरे सिस्टम की जवाबदेही है।'
'बड़ी जिम्मेदारी के साथ मैं इन्हें देशद्रोही बोल रहा हूं'
अपनी बात आगे बढ़ाते हुए उन्होंने आगे कहा, 'लेकिन इस पर बात हो रही है कि जंतर-मंतर पर... भाषण मैं भी सुन रहा हूं, कौन लोग आ रहे हैं मैं भी देख रहा हूं, भारत तेरे टुकड़े होंगे, वाले लोग आ रहे हैं... कश्मीर भारत का हिस्सा नहीं है... बड़ी जिम्मेदारी के साथ मैं इन्हें देशद्रोही बोल रहा हूं... हमारे प्रभु श्रीराम को सीता का पति.... इतना अपमानजनक।'
यूजर ने कहा- अगर हजारों युवा देशद्रोही हैं तो...
अब इस इंटरव्यू का क्लिप सोशल मीडिया खासकर X पर चर्चा के केंद्र में आ गया है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है, 'देशद्रोही की परिभाषा क्या है मनोज मुंतशिर? विचारधारा बदल लेना करियर के लिए। अगर हजारों युवा देशद्रोही हैं तो इस देश को पीएम भी नहीं बचा सकते।'
'समझ नहीं आ रहा, सीता के पति में अपमानजनक क्या था?'
एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'मुझे तो अभी तक समझ नहीं आया कि सीता के पति में डेरोगेट्री (अपमानजनक) क्या था? उन्हें 'सियावर राम' ही तो कहते हैं। और कॉमेडियन कुणाल कामरा ने जो कहा वह भगवान राम के लिए था या किसी और के लिए...'
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…
जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान जो कुछ भी हुआ, उसे देख विशाल ददलानी भड़क गए हैं। पुलिस ने जिस तरह से प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, छात्रों को पीटा…
अपनी फिल्म 'सतलज' को लेकर चर्चा बटोर रहे सिंगर दिलजीत दोसांज ने अब छात्रों के हक में आवाज उठाई है। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन और उसमें…
राखी सावंत के एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक अवस्थी याद हैं? राखी और अभिषेक ने 'नच बलिए 3' में अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था और फिर करीब तीन साल तक एक-दूसरे को…