Select Date:

'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान ने हालत पर बढ़ी चिंता के बीच दागे उल्टे सवाल, शेयर की 5 तस्वीरें

Updated on 20-07-2026 01:51 PM
बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान एक बार फिर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्टर ने देर रात इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर कीं, लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान उनके कैप्शन ने खींचा।

इन तस्वीरों में सलमान खान अपने अंदर के काउबॉय को बाहर लाते हुए तरह-तरह के स्टाइलिस हैट पहने दिख रहे थे। इन तस्वीरों में खान हल्की दाढ़ी और पहले से काफी दुबले-पतले दिख रहे थे।

एक्टर ने अपनी तस्वीर शेयर कर पूछा सलमान का हाल

सलमान ने लिखा, 'आप लोगों की तबीयत कैसी है?' बस फिर क्या था, फैंस इस सवाल का मतलब निकालने में जुट गए। शेयर की गई तस्वीरों में सलमान अलग-अलग स्टाइलिश हैट पहने नजर आ रहे हैं। हल्की दाढ़ी और सादे लुक में उनका अंदाज काफी अलग दिखाई दे रहा है। हालांकि, कई लोगों की नजर उनके बदले हुए फिजिकल लुक पर भी गई। तस्वीरों में सलमान पहले की तुलना में काफी फिट और दुबले नजर आए, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।

हाल ही में एक पब्लिक इवेंट में सलमान को देख लोग हुए थे हैरान

दरअसल, हाल ही में एक पब्लिक इवेंट में सलमान खान की मौजूदगी की तस्वीरें और वीडियो वायरल हुए थे। उन तस्वीरों को देखकर कई फैंस ने उनकी सेहत को लेकर चिंता जताई थी। सोशल मीडिया पर लोगों ने कहा कि एक्टर पहले से ज्यादा पतले और थोड़े थके हुए नजर आ रहे हैं। इन्हीं झलकियों को देखकर लोगों ने चिंता जताई थी कि उनकी तबीयततो ठीक हैं न!

लोगों ने कहा- अगर आप ठीक हैं तो हम सब भी ठीक

सलमान के इस पोस्ट पर लोगों ने भी जमकर रिएक्शन दिए हैं। एक ने कहा, 'सब ठीक है भाई,आप भी भ्रष्टाचार और अन्य मुद्दों पर बोलिए।' एक और ने कहा- अगर आप ठीक हैं तो हम सब भी ठीक हैं सर, आप कैसे हैं ये बताएं ।

उन्होंने अपने फार्महाउस से भी एक तस्वीर पोस्ट की थी

सलमान अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए अक्सर सोशल मीडिया पर तस्वीरें और अपडेट शेयर करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने फार्महाउस से भी एक तस्वीर पोस्ट की थी, जिसमें वह हरियाली के बीच नजर आए थे। उस फोटो के साथ उन्होंने सिर्फ एक शब्द लिखा था, 'मातृभूमि', जिसने भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं।

नई रिलीज डेट का ऐलान होना बाकी

वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। अपूर्वा लखिया के निर्देशन में बनी इस फिल्म में चित्रांगदा सिंह भी अहम भूमिका निभा रही हैं। फिल्म पहले अप्रैल में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसकी नई रिलीज डेट का ऐलान होना बाकी है।

गैलेक्सी अपार्टमेंट को छोड़कर 6 मंजिला घर में शिफ्ट हो सकते हैं

सलमान खान की खास बात यह है कि वह कम बोलकर भी सुर्खियां बटोर लेते हैं। चाहे उनकी सोशल मीडिया पोस्ट हो या फिर सार्वजनिक कार्यक्रमों में उनकी मौजूदगी, हर छोटी बात फैंस के बीच चर्चा का विषय बन जाती है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि एक्टर अपनी अगली फिल्म और आने वाले प्रोजेक्ट्स को लेकर कब बड़ा ऐलान करते हैं। यहां ये भी बता दें कि सलमान बांद्रा के गैलेक्सी अपार्टमेंट को छोड़कर बांद्रा के ही चिंबई इलाके में समुद्र के पास एक नए 6 मंजिला घर में शिफ्ट हो सकते हैं। इस नए प्रोजेक्ट को Maharashtra Coastal Zone Management Authority (MCZMA) से मंजूरी मिल गई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 July 2026
बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान एक बार फिर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्टर ने देर रात इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर कीं,…
 20 July 2026
पिछले कुछ समय में कई बड़ी फिल्में एकसाथ रिलीज हुईं जिनमें क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' ने ऊंची दहाड़ लगाई है। वहीं पिछले कई दिनों से चल रही बॉलीवुड फिल्मों…
 20 July 2026
कॉकरोच जनता पार्टी के आह्वान पर सोमवार को संसद मार्च प्रस्तावित है। हजारों की संख्‍या में छात्र और प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर जमा हुए हैं। हालांकि, सुबह करीब 9:30-10:00 बजे रैली…
 20 July 2026
बॉलीवुड में रातों-रात सुपरस्टार बने अहान पांडे और एक्ट्रेस अनीत पड्डा स्टारर रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'सैयारा' का टाइटल बनाने वाले म्यूजिक कम्पोजर और सिंगर तनिष्क बागची ने मेकर्स पर आरोप…
 20 July 2026
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का संसद मार्च दिल्‍ली पुलिस बल के साथ लगातार संघर्ष करते हुए आगे बढ़ रहा है। सोमवार, 20 जुलाई को सुबह करीब 10 बजे जहां पुलिस…
 20 July 2026
ग्रेसी सिंह का नाम उन एक्ट्रेसेस में शामिल है, जिन्होंने बेहद कम समय में अपनी सादगी, सहज एक्टिंग और दमदार किरदारों के दम पर दर्शकों के दिलों में खास जगह…
 18 July 2026
बॉलीवुड में अक्सर एक्टर के बेटे एक्टर बनने का ही सपना देखा करते हैं लेकिन इस मामले में आर माधवन के बेटे काफी अलग हैं। माधवन के बेटे वेदांत की…
 18 July 2026
1960 के दशक में जब हिंदी सिनेमा पर कई बड़े और बेहतरीन एक्टर छाए हुए थे। एक तरफ ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार तो दूसरी तरफ लाजवाब राज कपूर और जुबली…
 18 July 2026
सलमान खान को मिली धमकियों के बाद, अब आमिर खान, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नए निशाने पर आ गए हैं। बिश्नोई गैंग की तरफ से आमिर को जान से मारने…
Advt.