संजू सैमसन को बाहर करने के सवाल पर भड़के गौतम गंभीर, कहा- उन्हें जो बताना था वो क्लियर कर दिया है
Updated on
08-07-2026 02:20 PM
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में मिली शर्मनाक हार के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर एक बार फिर मीडिया के तीखे सवालों के घेरे में आ गए हैं। इस मुकाबले में 202 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए भारतीय टीम महज 76 रनों पर ढेर हो गई। इस करारी शिकस्त के बाद टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की खिताबी जीत के हीरो रहे संजू सैमसन को प्लेइंग इलेवन से बाहर करने पर गंभीर विवाद खड़ा हो गया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब कोच से इस बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने साफ किया कि उनके और सैमसन के बीच इस फैसले को लेकर पूरी स्पष्टता है लेकिन वह इस बातचीत को सार्वजनिक नहीं करेंगे।
संजू सैमसन को लेकर क्या बोले गंभीर?
आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों और इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 में संजू सैमसन का बल्ला शांत रहा था जिसके बाद मैनेजमेंट ने उन्हें ड्रॉप करके 15 साल के युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को मौका दिया। हालांकि, सूर्यवंशी भी अब तक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे हैं।
सैमसन को बाहर करने के फैसले का बचाव करते हुए गौतम गंभीर ने कहा, 'संजू सैमसन को जिस क्लैरिटी की जरूरत थी वह मेरी तरफ से उन्हें दे दी गई है। यह बातचीत पूरी तरह से खिलाड़ी और हेड कोच के बीच की है जो कभी भी बाहर नहीं आएगी। संजू को लेकर हमारा रुख बिल्कुल साफ है। उन्होंने भारत के लिए जो किया है वह अद्भुत है लेकिन कभी-कभी आपको खिलाड़ी की मौजूदा फॉर्म को भी देखना होता है। ऐसा कोई कड़ा नियम नहीं है कि वह इस सीरीज में वापसी नहीं कर सकते।'
लगातार फेल हो रही भारतीय टीम
हेड कोच ने इस बात पर जोर दिया कि इंटरनेशनल क्रिकेट किसी व्यक्तिगत खिलाड़ी के इर्द-गिर्द नहीं बल्कि सही टीम संयोजन के आधार पर चलता है। उन्होंने बताया कि मैनेजमेंट को वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा की ओपनिंग जोड़ी पर भरोसा था इसलिए यह बदलाव किया गया। हालांकि, गंभीर ने हार का ठीकरा किसी एक खिलाड़ी पर फोड़ने के बजाय पूरी टीम की सामूहिक विफलता को जिम्मेदार ठहराया। इस दौरे पर आयरलैंड से लेकर इंग्लैंड तक भारतीय बल्लेबाजी पूरी तरह से ताश के पत्तों की तरह बिखरी नजर आई है।
हमने 4 मैच से नहीं खेला अच्छा क्रिकेट
टीम के चयन पर बात करते हुए गंभीर ने कहा, 'इंटरनेशनल क्रिकेट का सीधा संबंध नतीजों से है। हमें जो भी कॉम्बिनेशन सबसे बेहतर नतीजे दे सकता है हम उसी प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान पर उतरते हैं। मेरा हमेशा से मानना रहा है कि हर खिलाड़ी को भारतीय टीम में अपनी जगह और खेलने का अधिकार खुद कमाना होगा। जहां तक परिस्थितियों के अनुकूल ढलने का सवाल है तो यह सच है कि हम इसमें नाकाम रहे हैं। चाहे आयरलैंड हो या इंग्लैंड, अगर हमने बेहतर क्रिकेट खेला होता तो शायद हमें लगातार चार मैचों में हार का सामना नहीं करना पड़ता।'
वैंकूवर: फीफा विश्व कप 2026 में स्विट्जरलैंड ने इतिहास रचते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। प्री क्वार्टर फाइनल के आखिरी मुकाबले में स्विट्जरलैंड की टक्कर कोलंबिया से…
नॉटिंघम: भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपना 45वां जन्मदिन खास अंदाज में मनाया। मंगलवार 7 जुलाई को धोनी का बर्थडे था। उन्होंने इंग्लैंड के नॉटिंघम स्थित ट्रेंट…
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 के प्री क्वार्टर फाइनल राउंड खत्म हो गए हैं। प्री क्वार्टर फाइनल का आखिरी मुकाबला स्विट्जरलैंड और कोलंबिया के बीच खेला गया। 48 टीमों…
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में मिली शर्मनाक हार के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर एक बार फिर मीडिया के तीखे सवालों के…
नई दिल्ली: पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के लिए फीफा वर्ल्ड कप 2026 आखिरी टूर्नामेंट होने वाला है। स्पेन के खिलाफ राउंड ऑफ 16 की भिड़ंत से पहले रोनाल्डो…
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में पांच बार की चैंपियन ब्राजील पर नॉर्वे की 2-1 की ऐतिहासिक जीत के बाद, सोशल मीडिया पर स्टार स्ट्राइकर एर्लिंग हालैंड के एक…
नई दिल्ली: इंग्लैंड दौरे पर मौजूद भारतीय क्रिकेट टीम को अभी भी अपनी पहली जीत का इंतजार है। पहला मुकाबला बारिश के चलते नतीजे तक नहीं पहुंच पाया था। फिर…
नई दिल्ली: कोलंबिया ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अपने अजेय रिकॉर्ड को राउंड ऑफ 32 में भी बरकरार रखा है। टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कैनसस सिटी स्टेडियम…