बीजापुर। शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं ग्रामीणों की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। बीजापुर जिले के भोपालपटनम विकासखंड के ग्राम उल्लूर निवासी सदाशिव कुरगुड़ ने पशुधन विकास विभाग की किसान क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ लेकर मुर्गी पालन व्यवसाय शुरू किया और आज आत्मनिर्भरता की मिसाल बन गए हैं।
कृषि कार्य के साथ अतिरिक्त आय का स्रोत विकसित करने की इच्छा रखने वाले सदाशिव कुरगुड़ को मुर्गी पालन के लिए पर्याप्त पूंजी की आवश्यकता थी। इस दौरान उन्हें पशुधन विकास विभाग द्वारा संचालित किसान क्रेडिट कार्ड योजना की जानकारी मिली। विभाग के मार्गदर्शन से उन्हें बैंक के माध्यम से 30 हजार रुपये का ऋण प्राप्त हुआ, जिससे उन्होंने मुर्गी पालन के लिए चूजे एवं आवश्यक आहार की व्यवस्था की। सही प्रबंधन, नियमित देखभाल और विभागीय तकनीकी मार्गदर्शन के चलते उनका मुर्गी पालन व्यवसाय लगातार आगे बढ़ा। वर्तमान में वे प्रतिवर्ष लगभग एक लाख रुपये की आय अर्जित कर रहे हैं, जिसमें से करीब 80 हजार रुपये का शुद्ध लाभ प्राप्त हो रहा है। इस अतिरिक्त आय से उनके परिवार की आर्थिक स्थिति में उल्लेखनीय सुधार आया है।
सदाशिव कुरगुड़ ने बताया कि पशुधन विकास विभाग की योजना ने उन्हें आत्मनिर्भर बनने का अवसर दिया। अब उनका लक्ष्य भविष्य में एक व्यावसायिक पोल्ट्री फार्म स्थापित कर रोजगार का विस्तार करना है। उन्होंने पशुधन विकास विभाग एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विभागीय योजनाओं का लाभ ग्रामीण युवाओं एवं किसानों तक पहुंचना चाहिए, ताकि वे भी स्वरोजगार अपनाकर अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर सकें। जिला प्रशासन एवं पशुधन विकास विभाग का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार को बढ़ावा देना, किसानों की आय में वृद्धि करना तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। विभाग की विभिन्न योजनाएं जिले में आजीविका संवर्धन और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में प्रभावी साबित हो रही हैं।
बीजापुर। जिला प्रशासन की जनसरोकार आधारित पहल के तहत कलेक्टर विश्वदीप, पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेंद्र यादव, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नम्रता चौबे एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मीणा…
बीजापुर। शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं ग्रामीणों की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। बीजापुर जिले के भोपालपटनम विकासखंड के ग्राम उल्लूर निवासी सदाशिव कुरगुड़ ने…
भिलाई। सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर सेक्टर-6 थाना परिसर स्थित पुलिस आवासों के पास रिक्त भूमि पर सोमवार को पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।आज सरदार वल्लभ भाई…
भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी की टाउनशिप, सेक्टर-9 अस्पताल और मैत्री बाग के भविष्य को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव मंगलवार से जनसंपर्क अभियान…
बसना। घर-घर कचरा संग्रहण व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और ग्रामीणों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जनपद पंचायत बसना अंतर्गत ग्राम पंचायत बिछिया (पो) में व्यापक स्वच्छता अभियान…
रायपुर/महासमुंद। प्रदेश में खरीफ सीजन के दौरान खाद की मांग बढ़ने के बीच कृषि विभाग ने रायपुर और महासमुंद जिलों में कालाबाजारी व अवैध भंडारण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की…
सारंगढ़ । सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में अवैध जुआ के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिटी कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जंगल में संचालित हो रहे जुए के…
बीजापुर। बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी ने नक्सली मामलों में वर्षों से जेलों में बंद निर्दोष आदिवासियों को रिहा करने की मांग करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को…