धड़ाधड़ चीन जा रहे हैं खाली कंटेनर, भारत में पड़ गया भारी अकाल, आखिर क्या है माजरा?

Updated on 12-09-2024 12:49 PM
नई दिल्ली: अमेरिका और चीन के बीच चल रही तनातनी से भारत पर असर हो सकता है। अमेरिकी ने चीन से आने वाली कुछ चीजों पर इम्पोर्ट ड्यूटी बढ़ा दी है। इस टैरिफ के लागू होने से पहले चीन अपना ज्यादा से ज्यादा सामान अमेरिकी बाजारों में भेजना चाहता है। इसलिए खाली कंटेनर चीन भेजे जा रहे हैं। इससे भारत में कंटेनर की भारी कमी हो गई है। एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि कमजोर वैश्विक मांग के बीच अगस्त और सितंबर में भारत के एक्सपोर्ट में गिरावट देखने को मिल सकती है। इसकी वजह यह है कि निर्यातकों को अपना माल भेजने के लिए कंटेनर नहीं मिल रहे हैं।

अमेरिका के बाइडन प्रशासन ने चीन की कई वस्तुओं पर टैरिफ बढ़ाने की घोषणा की है। इनमें स्टील से लेकर सौलर सेल, लिथियम आयन बैटरी और उनके पुर्जे, इलेक्ट्रिक वीकल और मेडिकल प्रॉडक्ट्स शामिल हैं। इस टैरिफ को इस साल से 2026 तक कई चरणों में लागू किया जाना है। यही वजह है कि अमेरिका इस टैरिफ के लागू होने से पहले ज्यादा से ज्यादा सामान अमेरिका भेजना चाहता है। इस कारण चीन में कंटेनर की डिमांड अचानक बढ़ गई है। दुनियाभर से खाली कंटेनर चीन भेजे जा रहे हैं। भारत भी इससे अछूता नहीं है। यमन के हूती विद्रोहियों ने अदन की खाड़ी से गुजरने वाले जहाजों को निशाना बनाया था। इस कारण कंटेनर की दरों में तेज उछाल आई थी। लेकिन हाल के दिनों में इसमें नरमी आने लगी थी लेकिन निर्यातकों की परेशानी फिर बढ़ने लगी है।

लंबा इंतजार


चीनी वस्तुओं पर अमेरिका का हाई टैरिफ अगस्त से ही लागू होने लगा है। यही वजह है कि चीनी एक्सपोर्टर जल्दी से जल्दी अपना माल अमेरिका भेजना चाहते हैं। खाली कंटेनर को चीन भेजा जा रहा है ताकि उन्हें स्टॉक किया जा सके और सामान को अमेरिका भेजा जा सके। यूरोपीय संघ और कनाडा ने भी टैरिफ बढ़ा दिया है। लाल सागर में संकट के कारण जहाजों के लिए भारत का रूट लंबा हो गया है। साथ ही भारतीय बंदरगाहों पर उन्हें लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। यही कारण है कि कई शिपिंग कंपनियां भारत आने से बच रही हैं।

फियो के डायरेक्टर जनरल अजय सहाय ने कहा कि शिपिंग लाइन्स हमारे पोर्ट्स पर आने से बच रही हैं क्योंकि उन्हें लंबा सफर करना पड़ रहा है। हालांकि सरकारी अधिकारियों का कहना है कि बुरा दौर बीत चुका है और आने वाले महीनों में कंटेनर सप्लाई में सुधार होने की संभावना है। एक अधिकारी ने कहा कि अगले छह से आठ हफ्तों में चीजों में सुधार की उम्मीद है। अनुमान के मुताबिक अप्रैल से जुलाई के बीच देश के एक्सपोर्ट में 6.6 फीसदी तेजी आई है। सरकार को इस फाइनेंशियल ईयर में इसके पॉजिटिव बने रहने की उम्मीद है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2024
नई दिल्ली: अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में कटौती का ऐलान कर दिया है। ऐलान दो दिन की बैठक के बाद बुधवार को लिया गया। ब्याज दरों…
 19 September 2024
नई दिल्ली: आपने घर में खेती करना सुना होगा। लेकिन क्या घर में जड़ी-बूटी उगाना सुना है? अगर सुना होगा तो काफी कम। दिल्ली की रहने वाली सुमन सुखीजा आज एक…
 19 September 2024
नई दिल्ली: सहारा ग्रुप के निवेशकों के लिए अच्छी खबर है। केंद्र सरकार ने सहारा ग्रुप की सहकारी समितियों के छोटे जमाकर्ताओं के लिए रिफंड की सीमा 10,000 से बढ़ाकर 50,000…
 19 September 2024
नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज ने फिलीपींस में मैकडॉनल्ड्स के मास्टर फ्रैंचाइजी होल्डर के साथ दो साल का अनुबंध किया है। हालांकि इस डील की…
 19 September 2024
तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य साकेत गोखले ने वंदे भारत के स्लीपर ट्रेन (Vande Bharat Sleeper Train) की कीमत के बारे में कुछ गंभीर आरोप लगाए हैं। सांसद का कहना…
 19 September 2024
नई दिल्ली: अमेरिका से आई गुड न्यूज के दम पर घरेलू शेयर मार्केट हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज नए रेकॉर्ड पर पहुंच गए। अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने…
 18 September 2024
नई दिल्ली: सब्जियों और ईंधन के दाम घटने के चलते अगस्त में थोक महंगाई दर चार महीने के निचले स्तर पर आ गई। होलसेल प्राइस इंडेक्स पर आधारित इंफ्लेशन अगस्त में…
 18 September 2024
नई दिल्ली: केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी अपने सख्त मिजाज के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने सड़कों का खराब रखरखाव करने वाली एजेंसियों एवं ठेकेदारों को कड़ी चेतावनी…
 18 September 2024
नई दिल्ली: भारत का व्यापार घाटा अगस्त में रेकॉर्ड स्तर के करीब पहुंच गया। सोने की खेप में उछाल से मासिक आयात में 3.4% की तेजी आई और यह $64.4 अरब…
Advt.